भारत को मिला नया ODI कप्तान, दो दिग्गज खिलाड़ी बाहर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया एकदिवसीय सीरीज में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी, इसके लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल इस सीरीज से बाहर हैं और नया कप्तान मिला है। बोर्ड ने अपनी वेबसाईट पर टीम की घोषणा की है।
इस टीम में कुछ नए नामों को भी देखा जा सकता है, रोहित शर्मा को कप्तान नहीं बनाया गया है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया है, तिलक वर्मा का नाम भी है। ऋषभ पंत की भी वापसी हो गई है।

शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया में सिडनी एकदिवसीय के दौरान चोटिल हो गए थे। इस वजह से दोनों इस टीम में शामिल नहीं हैं और कुछ प्लेयर्स की वापसी हुई है।
रवीन्द्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को शामिल नहीं किया गया है। शायद वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इनको रेस्ट दिया गया हो।
केएल राहुल को पहले भी कप्तानी करने का अनुभव है और वह आईपीएल में भी अलग-अलग टीमों के लिए कप्तानी कर चुके हैं। रोहित शर्मा के नाम को लेकर भी कुछ खबरें सामने आई थीं लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से साफ़ हो गई है।
वनडे सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे, पहला मुकाबला रांची में होगा और यह 30 नवंबर को खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को खेला जाना है, यह रायपुर में आयोजित होगा। तीसरा और अंतिम मैच 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।












Click it and Unblock the Notifications