IND vs SA के बीच वनडे और टी-20 टीम का ऐलान आज, इतने बजे होगी घोषणा? कौन होगा कप्तान!
IND vs SA, ODI T20I Squad Announcement: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की वनडे और टी-20 टीमों की घोषणा करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण वनडे टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी जा सकती है।
केएल राहुल को मिल सकती है कप्तानी (IND vs SA, ODI T20I Squad Announcement)
केएल राहुल पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। अब वह शुभमन गिल की अनुपस्थिति में यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इस टीम में दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की वनडे टीम में वापसी होने वाली है। इन दोनों ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पिछला वनडे खेला था। इसके साथ ही युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी वनडे टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

पंत की होगी वनडे टीम में वापसी
पैर की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रहने के बाद पंत अब अपनी वनडे फॉर्म को फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे। वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 23 नवंबर यानी रविवार को दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी। फैंस टीम ऐलान का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव संभालेंगे टी-20 की कमान
वहीं टी20 सीरीज़ की कमान एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहेगी। सूर्यकुमार 2024 से टी20 टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और 2026 टी20 विश्व कप तक यह जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उप-कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस पर संशय बना हुआ है। वह गर्दन की समस्या के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हैं और अगर वह टी20 सीरीज से भी बाहर होते हैं तो अक्षर पटेल या ऋषभ पंत उप-कप्तान के पद के लिए दावेदार हो सकते हैं।
भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की वनडे टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराजा, मार्को यानसन, एडेन मार्करम, रियान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन
भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टी20I टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज












Click it and Unblock the Notifications