IND vs SA: रोहित शर्मा फिर बनेंगे भारत के कप्तान? वनडे और टी-20 के लिए जल्द होगा टीम का ऐलान
IND vs SA, Rohit Sharma Return As Captain: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 के लिए टीम का ऐलान करने वाली है। भारत के लिए सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि टीम के कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर दोनों ही चोटिल हैं। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में भारतीय टीम को इस वनडे सीरीज में नए कप्तान की तलाश है।
जल्द होगा भारतीय टीम का ऐलान (IND vs SA, Rohit Sharma Return As Captain)
अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा करने वाली है। इस घोषणा से पहले कई बड़े सवालों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, खासकर कप्तानी और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर चर्चाएं तेज है। सबसे बड़ा चर्चा का विषय है युवा सलामी बल्लेबाज और वर्तमान ODI कप्तान शुभमन गिल को लेकर है।

क्या रोहित फिर होंगे टीम के कप्तान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन की चोट के कारण वह दूसरे टेस्ट से बाहर हैं, और अब ODI तथा संभवतः T20I श्रृंखला के लिए भी उनके खेलने पर संदेह है। अगर गिल बाहर होते हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता ODI टीम की कमान किसे सौंपते हैं। क्या वे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को वापस लाएंगे, या किसी अन्य खिलाड़ी, जैसे कि टेस्ट में कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत को मौका मिलेगा?
हालांकि, टी-20 टीम के लिए सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हैं तो वहां कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। लेकिन वहां भी गिल की अनुपस्थिति में उप-कप्तान की भूमिका कौन निभाएगा, यह देखने लायक होगा। टीम में युवा प्रतिभाओं को मौका मिलेगा या अनुभव को तरजीह दी जाएगी इस पर भी सबकी नजर है। वनडे सीरीज 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को रांची, रायपुर और विजाग में खेली जाएगी। टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर को समाप्त होगी, जिसके मैच कटक, चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद में आयोजित होंगे।
भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की वनडे टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराजा, मार्को यानसन, एडेन मार्करम, रियान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन
भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टी20I टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज












Click it and Unblock the Notifications