IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट की टिकट बिक्री शुरू? ऐसे कर सकेंगे बुक! 60 रुपये में मैच देखने का मौका
IND vs SA Tickets Prize: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का आगाज़ जल्द ही होने वाला है। इस सीरीज़ का पहला मुकाबला यानी पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 14 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक चलेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें टेस्ट में बेस्ट परफॉर्मेंस देने की होगी।
कब होगी टिकट बिक्री की शुरुआत (IND vs SA Tickets Prize)
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने घोषणा की है कि इस रोमांचक टेस्ट मैच के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। क्रिकेट फैंस बहुत ही आसानी से इस मैच के टिकट बुक कर सकते हैं। टिकटों की बुकिंग 'District by Zomato' ऐप के माध्यम से होगी। जहां से कुछ ही मिनटों में भारत और साउथ अफ्रीका मैच के लिए फैंस टिकट बुक कर सकते हैं।

बेहद सस्ती रखी गई है मैच की टिकटें
टिकटों की कीमतें बेहद सस्ती रखी गई हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम तक पहुंच सकें। प्रतिदिन की कीमतें 60 रुपये से शुरू होकर 250 रुपये तक जाती हैं। अगर आप पूरे पांच दिनों का मैच देखना चाहते हैं, तो पूरे मैच की टिकटें 300 रुपये से शुरू होकर 1,250 रुपये तक उपलब्ध होंगी। यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि भारत मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा।
कोहली के बिना होगा मैच
ईडन गार्डन्स में 2019 में भारत-बांग्लादेश के बीच हुए पिंक-बॉल मैच के बाद यह यहां होने वाला पहला टेस्ट होगा। लगभग 13 सालों में ईडन गार्डन्स पर होने वाला पहला टेस्ट मैच होगा जिसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली नहीं होंगे, जिन्होंने इसी साल टेस्ट क्रिकेट जैसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास लिया है। विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
जानें कब और कहां होंगे मुकाबले
पहला टेस्ट 14-18 नवंबर कोलकाता (ईडन गार्डन्स)
दूसरा टेस्ट 22-26 नवंबर गुवाहाटी
पहला वनडे 30 नवंबर रांची
दूसरा वनडे 3 दिसंबर रायपुर
तीसरा वनडे 6 दिसंबर विशाखापत्तनम
पहला टी-20 9 दिसंबर कटक
दूसरा टी-20 11 दिसंबर न्यू चंडीगढ़
तीसरा टी-20 14 दिसंबर धर्मशाला
चौथा टी-20 17 दिसंबर लखनऊ
पांचवां टी-20 19 दिसंबर अहमदाबाद












Click it and Unblock the Notifications