IND vs SA: हार्दिक के विकेट का गर्लफ्रेंड ने मनाया जश्न, वीडियो देख भड़के फैंस, जीरो सिविक सेंस कमेंट्स की बाढ़
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया की हार ने तो फैंस का दिल तोड़ा ही, लेकिन मैच के दौरान स्टैंड्स से आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। मामला भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से जुड़ा है, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच के अहम मोड़ पर जब हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे थे, तभी कैमरामैन की नजर स्टैंड्स में बैठी माहिका शर्मा पर पड़ी। दरअसल पांड्या का कैच दो भागों में पकड़ा गया था। ठीक वही 2024 टी20 विश्व कप के समय डेविड मिलर के कैच के समय हुआ था। जब सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर कैच लेकर टीम को जीत दिलाई थी।

दरअसल ट्रिस्टन स्टब्स ने यह कैच पकड़ा था। एक बार तो ऐसा लग रहा था कि गेंद सीमा रेखा पार चली जाएगी और छक्का होगा। उसी उत्साह में माहिका शर्मा स्टैंड में खड़े होकर तालियां बजा रही होती हैं। उसी पल स्टब्स कैच लेकर पांड्या को बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस माहिका को जीरो सिविक सेंस कहकर ट्रोल करते हैं। कई लोगों ने कहा कि हार्दिक पांड्या आउट होकर जा रहा है और गर्लफ्रेंड इस विकेट का जश्न मनाती है। कई लोगों ने पांड्या को भी ट्रोल किया है। हार्दिक पांड्या लगातार फ्लॉप होते जा रहे हैं और मैचों के बाद गर्लफ्रेंड के साथ भी उनके वीडियो लगातार आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications