IND vs SA: कल इतने बजे शुरू होगा मैच? फ्री में LIVE देखने का ये है सबसे आसान तरीका!
IND vs SA Free Live Streaming: रांची और रायपुर में दो बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मैचों के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर भिड़ने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का अंतिम और फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाना है। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर आ पहुंची है। 1-1 की बराबरी पर खड़ी यह सीरीज़ का तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
बल्लेबाजों के नाम रहा है सीरीज (IND vs SA Free Live Streaming)
इस सीरीज़ के अब तक के दोनों मैचों में दोनों टीमों के बल्लेबाजी विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया है। सीरीज की सभी चारों पारियों में 300 से अधिक का स्कोर बना है। हालांकि, दोनों टीमों के लिए सबसे बड़ी चिंता गेंदबाज़ी बनी हुई है। भारतीय टीम डेथ ओवरों में विकेट लेने में नाकाम रही है। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के लिए बीच के ओवर में विकेट निकालना मुश्किल भरा रहा है।

आखिर किस टीम को मिलेगी जीत
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि जो भी टीम शनिवार को बेहतर गेंदबाज़ी करेगी, वही सीरीज़ की ट्रॉफी पर कब्ज़ा करेगी। एक-एक मैच हारने के बावजूद, दोनों टीमों के संयोजन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। दोनों टीमें निर्णायक मुकाबले में अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं। भारतीय टीम को हालांकि अपनी तेज गेंदबाजी को लेकर सोचने की जरूरत है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मुक़ाबला क्रिकेट फैंस के लिए एक जबरदस्त रोमांच लेकर आ रहा है। अच्छी ख़बर यह है कि फैंस इस महामुकाबले का लाइव एक्शन बिना कोई पैसा खर्च किए अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। अगर आप बड़े परदे पर इस मैच का मज़ा लेना चाहते हैं, तो यह सुविधा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर उपलब्ध रहेगी। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर आप हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
फ्री देख सकेंगे मैच
जियो हॉटस्टार ऐप पर मैच की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। आपको बस इतना करना है कि अपने मोबाइल डिवाइस पर जियो हॉटस्टार ऐप को डाउनलोड करें। एक बार ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन शुल्क के इस निर्णायक वनडे मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं और क्रिकेट के रोमांच का पूरा लुत्फ़ उठा सकते हैं।
संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांड्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन।












Click it and Unblock the Notifications