IND vs SA: 93 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा कमाल! कोलकाता टेस्ट में भारत ने रचा अनोखा इतिहास

IND vs SA, Playing 11: भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अनोखा इतिहास रच दिया है। टेस्ट क्रिकेट के 93 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत की प्लेइंग इलेवन में छह बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल किए गए हैं। भारत ने अपने 596वें टेस्ट मैच में यह रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले टीम कई बार चार बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ खेल चुकी है, लेकिन छह बाएं हाथ के बल्लेबाजों को पहली बार शामिल किया गया है।

छह बाएं हाथ के बल्लेबाजों का रिकॉर्ड (IND vs SA, Playing 11)

पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल बाएं हाथ के बल्लेबाजों की सूची में यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं। भारत ने फ्रीडम ट्रॉफी के पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव किए हैं। तमिलनाडु के बी साई सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर किया गया है। ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जो फरवरी 2024 के बाद पहली बार टेस्ट टीम में लौटे हैं।

IND vs SA 1

दोनों टीम में हुए कई बदलाव

अक्षर पटेल भी लंबे अंतराल के बाद टीम का हिस्सा बने हैं, जो भारतीय टीम की बल्लेबाजी की गहराई को बढ़ाते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को कुछ बड़े झटके लगे हैं। स्टार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पसली की चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, कप्तान टेम्बा बावुमा चोट से उबरने के बाद टीम में लौट आए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेनुरन मुथुसामी को भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+