'लगता है बूढ़ा हो गया हूं', उम्र को ठेंगा दिखाते कार्तिक हंस पड़े, पर्दे के पीछे द्रविड़ ने निभाया किरदार
राजकोट, 18 जून: सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुक्रवार के मैच से पहले, कार्तिक का टी20I में टॉप स्कोर 48 था। लेकिन 17 जून को तमिलनाडु में जन्मे इस क्रिकेटर ने 26 गेंदों में अपना पहला टी20 अर्धशतक पूरा किया। अनुभवी ने 27 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। भले ही गौतम गंभीर जैसे पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने की लगातार पैरवी करते रहें लेकिन इस बल्लेबाज ने अपनी जीवटता से बता दिया है कि सेलेक्टरों के लिए ऐसा करना बहुत मुश्किल होने जा रहा है।
Recommended Video

'लगता है बूढ़ा हो गया हूं'
यह सही है कि जब भारत के तमाम सीनियर खिलाड़ी टीम में शामिल हो जाएंगे तब कार्तिक के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनानी मुश्किल दिखती है लेकिन केवल नाम के आधार पर टीम को उतारना भारत के लिए ठीक नहीं होगा क्योंकि असली काम वह है जो आईपीएल 2022 के सीजन से लेकर अब तक दिनेश कार्तिक कर रहे हैं।
कार्तिक धोनी से भी पुराने खिलाड़ी हैं। ताजा मुकाबले के बाद अनुभवी भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि वह खुद को "बूढ़ा महसूस" करते हैं।

उस टीम के एकमात्र सदस्य
उन्होंने बताया कि जिस टीम ने 2006 में जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी 20I खेला था, वह उस टीम के एकमात्र सदस्य बचे हैं। ऐसे में वे खुद को बूढ़ा महसूस करते हैं।
कार्तिक की पारी के दम पर, भारत ने पहले बल्लेबाजी करने के लिए 169/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी20 में मेन इन ब्लू के लिए 16 साल तक खेलने पर, कार्तिक काफी संतुष्ट लग रहे थे।

एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
कार्तिक ने पारी के ब्रेक में 2006 से अब तक के सफर को याद किया, उस टीम के वे एकमात्र सक्रिय क्रिकेटर हैं। इस पर वे हसंते हुए कहते हैं, "मैं बूढ़ा महसूस करता हूं , मैं विभिन्न पीढ़ियों के साथ खेला। मुझे पता है कि 22, 21 संन्यास ले चुके हैं इसलिए अब भी जारी रहना अच्छा है।"
कार्तिक 37 साल और 16 दिन की उम्र में T20I अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय भी बने। उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में 36 साल और 229 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक बनाया था।

हार्दिक पांड्या ने कहा था अपना समय लें
2022 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए कुछ प्रभावशाली पारियों के कारण, कार्तिक को टेम्बा बावुमा एंड कंपनी के खिलाफ श्रृंखला में भारत के लिए खेलने के लिए बुलाया गया था।
कार्तिक ने मैच के बाद कहा कि वे प्रैक्टिस के चलते अब मुश्किल हालातों को भांपने और उनसे निजात पाने में अधिक सक्षम हैं। ये पिच मुश्किल थी जहां पर हार्दिक पांड्या ने उनसे कहा था कि वे अपना समय लें। ये ऐसा विकेट था जहां पर जमे हुए बल्लेबाजों का अंत तक टिकना जरूरी था।

कोच राहुल द्रविड़ को क्रेडिट
कार्तिक ने बेंगलुरु को अपना होम ग्राउंड भी बताया, साथ ही कोच राहुल द्रविड़ ने जो माहौल ड्रेसिंग रूम में दिया है उसकी भी सराहना की। इस शांत माहौल के चलते कार्तिक अब खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।
कार्तिक ने कहा, "अब ये सीरीज लाइन पर है जो बहुत अच्छी बात है। राहुल द्रविड़ ने इस बात पर ध्यान केंद्रित किया है कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों को क्या करना चाहिए और परिणाम पर फोकस नहीं किया है, ड्रेसिंग रूम का माहौल शांति से भरा लगता है जो अच्छा है। उस स्पष्टता और माहौल ने मदद की है।"












Click it and Unblock the Notifications