'मैंने 10 सालों में ऐसी प्रतिभा नहीं देखी', इस खिलाड़ी का तुरंत भारत डेब्यू चाहते हैं वेंगसरकर

नई दिल्ली, 12 जून: भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले 10 सालों में काफी तरक्की की है। कई बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज सामने आए जिसमें से कुछ तेज गेंदबाज थे और कुछ स्पिनर थे। हमने जसप्रीत बुमराह का उभार देखा रविचंद्रन अश्विन की स्पिन देखी। भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर रह चुके दिलीप वेंगसरकर को लगता है एक और खिलाड़ी ऐसा है जिसके जैसी उत्साहजनक प्रतिभा उन्होंने अपने पिछले 10 साल में नहीं देखी है।

यह खिलाड़ी तेज गेंदबाज है

यह खिलाड़ी तेज गेंदबाज है

यह खिलाड़ी तेज गेंदबाज है जो 150 किलो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद सकता है और इसका नाम है उमरान मलिक। जी हां, रफ्तार का यह नया तूफान भारत के जम्मू क्षेत्र से आता है जिसने आईपीएल 2020 में सनसनी मचाई और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज में इंडिया की स्क्वायड का हिस्सा है। समस्या बस यह है कि मलिक को दो मैच बीत जाने के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल रही है।

जल्दी हो सके उतनी जल्दी प्लेइंग इलेवन में शामिल हो

जल्दी हो सके उतनी जल्दी प्लेइंग इलेवन में शामिल हो

भारतीय टीम मैनेजमेंट वैसे भी आईपीएल के तुलना में अपनी कंजरवेटिव सोच के लिए जाना जाता है। लेकिन वेंगसरकर चाहते हैं कि मलिक को जितना जल्दी हो सके उतनी जल्दी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि भारतीय टीम जिस गेंदबाजी अटैक के साथ उतरी है उसने अभी तक शुरुआती दोनों मुकाबलों में निराश किया है। गेंदबाज भारत को मैच हराने में एक अहम कारक भी साबित हुए हैं।

आवेश खान के साथ भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल को उतारा है

आवेश खान के साथ भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल को उतारा है

टीम इंडिया दूसरा मुकाबला भी हार चुकी है। ऐसे में सब तीसरे मैच में उमरान को मैदान पर गेंदबाजी करते देखने की चाहत पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। भारत ने अभी तक आवेश खान के साथ भुवनेश्वर कुमार और हर्शल पटेल को उतारा है जबकि हार्दिक पंड्या चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर काफी खराब है। देखना होगा कि मलिक तीसरे मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं लेकिन दिलीप कुमार दिलीप का मानना है कि मलिक का इम्तिहान इंटरनेशनल क्रिकेट में होना ही चाहिए।

खिलाड़ी को टेस्ट करने के लिए सही समय

खिलाड़ी को टेस्ट करने के लिए सही समय

वेंगसरकर ने खलीज टाइम्स से बात करते हुए कहा, हर किसी का अपना गेम होता है लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह की गति और सटीकता वह आईपीएल में दिखा चुका है उसके बाद वह भारतीय टीम में खेलने का हकदार है। साथ ही यह भी है कि जब आप अपने घर में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हो तो यह खिलाड़ी को टेस्ट करने के लिए सही समय भी होता है।

10 सालों में मेरे द्वारा देखा गया सबसे होनहार खिलाड़ी में एक

10 सालों में मेरे द्वारा देखा गया सबसे होनहार खिलाड़ी में एक

उमरान मलिक का कहना है कि वे किसी भी गेंदबाज की स्पीड का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मेहनत नहीं कर रहे हैं बल्कि वे अपनी सटीकता पर फोकस कर रहे हैं। दूसरी ओर, वेंगसरकर का मानना है कि उमरान मलिक भारतीय टीम के लिए खेलने के हकदार इसलिए भी हैं क्योंकि उनके पास तेज गेंदबाजों वाली आक्रामकता भी है। वे कहते हैं, "उमरान मलिक पिछले 10 सालों में मेरे द्वारा देखा गया सबसे होनहार खिलाड़ी में एक है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह अच्छा चलेगा क्योंकि वह फिट लग रहा है और उसके पास एक तेज गेंदबाज जैसी आक्रामकता भी है। उसको भारतीय टीम में लंबे समय तक बने रहना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+