IND vs SA: बुमराह ने बनाया विकेटों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पांड्या ने बनाया छक्कों का धांसू कीर्तिमान
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में खेले गए टी20 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। इस मैच में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपना 100वां विकेट हासिल कर लिया। इसके साथ ही बुमराह भारत के लिए इस फॉर्मेट में 100 टी20I विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ अर्शदीप सिंह के नाम थी।
बुमराह का यह कारनामा यहीं खत्म नहीं होता। 100 टी20I विकेट पूरा करते ही वह उन चुनिंदा गेंदबाज़ों की लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट्स (टेस्ट, ODI और T20I) में 100-100 विकेट लिए हैं।

मलिंगा की एलीट लिस्ट में शामिल हुए बुमराह
इस एलीट क्लब में पहले सिर्फ 4 सुपरस्टार थे। उनसे पहले लसिथ मलिंगा, टिम साउदी, शाकिब अल हसन और शाहीन अफरीदी इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। इन दिग्गजों के साथ बुमराह का शामिल होना उनके करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
हार्दिक पांड्या ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 100 छक्के जड़ने वाले चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। हार्दिक से पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली जैसे दिग्गज इस क्लब में शामिल हैं।
टी20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्कों की बात करें तो रोहित शर्मा 205 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 155 और विराट कोहली ने 124 छक्के लगाए हैं। अब हार्दिक पांड्या 100 छक्कों के साथ इस एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। यह उपलब्धि उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता और भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में उनके अहम योगदान को दर्शाती है।
कम स्कोर पर भारत के खिलाफ आउट होने वाली टीमें
टी20 इंटरनेशनल में कई टीमों की बल्लेबाज़ी भारतीय अटैक के सामने बिखरी है। साल 2025 में दुबई में UAE को सिर्फ 57 रन पर ऑलआउट करना भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इससे पहले 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड टीम 66 पर आउट हुई, जबकि 2018 में आयरलैंड 70 रन पर ढेर हो गई। आज कटक में दक्षिण अफ्रीका महज़ 74 पर सिमट गई, जो इस सूची में चौथे स्थान पर है।
जितेश शर्मा ने रचा इतिहास
टी20 इंटरनेशनल के एक मैच में सबसे ज्यादा खिलाड़ी आउट करने वाले विकेटकीपरों में जितेश शर्मा का नाम शामिल हो गया। उन्होंने 4 खिलाड़ी आउट किये। धोनी ने 5 बार खिलाड़ी आउट करने के अलावा तीन मौकों पर 4 खिलाड़ी आउट किए। दिनेश कार्तिक और जितेश शर्मा दोनों ने 1-1 बार 4 खिलाड़ी आउट किये।












Click it and Unblock the Notifications