IND vs SA: लखनऊ टी20 रद्द होने पर BCCI का बड़ा फैसला, कड़े कदम उठाने की हुई घोषणा
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबला रद्द होने के बाद बीसीसीआई की आलोचना हो रही है। सर्दी के मौसम में मुकाबले आयोजित करने को लेकर सावधानी नहीं बरतने के आरोप लग रहे हैं। लखनऊ में खराब हवा और कोहरे के कारण मैच नहीं हो पाया था।
बीसीसीआई ने भी इस मुद्दे को अब गंभीरता से लिया है। बोर्ड को भी लगता है कि लखनऊ में मैच आयोजित करने का फैसला गलत था। बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। बोर्ड सर्दियों में मैचों के आयोजन को लेकर बड़ा निर्णय ले सकता है।

IND vs SA: राजीव शुक्ला की प्रतिकिया
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार राजीव शुक्ला ने कहा कि BCCI को सर्दियों की शेड्यूलिंग पर दोबारा विचार करना होगा और उत्तर भारत में मैच कराना बंद करना चाहिए। यह (वायु प्रदूषण) एक आपात स्थिति है और इसे उसी तरह से ट्रीट किए जाने की जरूरत है।
गौरतलब है कि विंटर्स में नॉर्थ इंडिया में फॉग और प्रदूषण की समस्या रहती है लेकिन तीन मैच आयोजत कराए गए। चंडीगढ़ के बाद धर्मशाला और लखनऊ में मैचों का शेड्यूल रखा गया। इनमें हिमाचल वाला मैच भी धुंध की भेंट चढ़ सकता था लेकिन उस दिन मौसम ठीक होने के कारण मैच हो गया।
IND vs SA: कितनी बार हुआ मैदान का निरीक्षण
लखनऊ टी20 मैच में टॉस के निर्धारित समय से ठीक पहले देरी की घोषणा करने के बाद अंपायरों ने हर 30 मिनट के अंतराल पर कुल छह बार मैदान का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण शाम 7:00 बजे, 7:30 बजे, 8:00 बजे, 8:30 बजे, 9:00 बजे और 9:25 बजे किया गया।
बीसीसीआई की तरफ से मुकाबला आयोजित कराने का पूरा प्रयास किया गया था, राजीव शुक्ला उस समय वहां मौजूद थे और अंपायरों से बात भी करते दिखे थे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी दर्शकों को बिना मैच देखे वापस लौटना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications