IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टेस्ट में बवाल मचाने वाली खबर, पिच को लेकर आई चौंकाने वाली जानकारी

IND vs SA: भारतीय टीम को कोलकाता टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था और बल्लेबाज स्पिन विकेट पर बिल्कुल नहीं टिक पाए थे। रैंक टर्नर विकेट के लिए कोच और टीम मैनेजमेंट की आलोचना भी हुई थी। अगला मैच गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच से पहले एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो सकता है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने अगले मैच की पिच को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है, जो टीम इंडिया के गले की फांस बन सकता है।

ind vs sa

रिपोर्ट के अनुसार, गुवाहाटी के बारसापाड़ा स्टेडियम की पिच स्पिनरों को मदद देगी। बताया गया है कि टीम इंडिया ने सीज़न शुरू होने से पहले ही अपनी पसंद और ज़रूरतों को स्पष्ट कर दिया था, जिसके बाद पिच उसी हिसाब से तैयार की गई है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पिच की मिट्टी लाल दोमट होने के कारण स्वाभाविक रूप से इसमें अतिरिक्त उछाल और गति पैदा होती है। भारतीय टीम ने घरेलू सत्र शुरू होने से पहले ही अपनी अपनी जरूरतों के बारे में बता दिया गया था, इसलिए अगर इस विकेट पर टर्न मिलेगा तो वह तेज़ उछाल के साथ आएगा। इसी वजह से क्यूरेटर पूरी कोशिश में हैं कि पिच पर अनियमित उछाल न देखने को मिले और विकेट संतुलित बना रहे।

कोलकाता में इसी तरह की विकेट पर भारत की दूसरी पारी महज 93 के कुल स्कोर पर सिमट गई थी, इसके बाद कोच गौतम गंभीर ने बल्लेबाजों को गलत बताया था। कोच के अनुसार पिच में ऐसा कुछ नहीं था, बल्लेबाज खेलने में विफल रहे।

भारतीय टीम को अगर गुवाहाटी में रैंक टर्नर पिच मिलेगी, तो परेशानी होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा है। एक बार फिर से स्पिन ट्रैक की योजना उल्टी पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+