IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पांचवां टी 20 मैच आज, फ्री लाइव देखने का ये है आसान तरीका!
IND vs SA 5th T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही रोमांचक टी-20 सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी शुक्रवार 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर लगातार आठवीं टी-20 सीरीज अपने नाम कर एक नया रिकॉर्ड बनाने पर भी हैं।
लखनऊ में नहीं हो पाया था मुकाबला (IND vs SA 5th T20)
सीरीज का रोमांच उस समय और बढ़ गया जब लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा मैच भारी कोहरे की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। इससे पहले भारत ने धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में बढ़त बना ली थी। अब स्थिति यह है कि दक्षिण अफ्रीका के पास सीरीज बराबर करने का मौका है, वहीं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाकर दक्षिण अफ्रीकी दौरे का सुखद अंत करना चाहेगी।

ऐसा रह सकता है पिच का मिजाज
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बाउंड्री और पिच का मिजाज बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। भारतीय टीम फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में है। सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी और युवा गेंदबाजों का सटीक अनुशासन टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम भी वापसी करने के लिए जानी जाती है, जिससे आज एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूरी उम्मीद है।
फ्री में ऐसे देख सकते हैं लाइव
अगर आप मैच देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा। कप्तान पिच की स्थिति को देखते हुए शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। आप इस मैच का सीधा आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर और जियो-हॉटस्टार ऐप पर मोबाइल पर ले सकते हैं। मोबाइल पर मैच देखने के लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी, रीज़ा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे
इंडिया स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, शबाज़ अहमद, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा












Click it and Unblock the Notifications