IND vs SA: भारत के एक और करो या मरो का मुकाबला, फॉर्म को रखना होगा बरकरार

राजकोट, 17 जून: भारतीय कप्तान ऋषभ पंत टीम इंडिया को चौथे टी20 में लीड करेंगे जब वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ राजकोट में शुक्रवार को उतरेंगे क्योंकि भारत पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-2 से पीछे चल रहा है और यह मुकाबला भी करो या मरो वाला है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि विजाग में हुए पिछले मुकाबले में उसके दोनों ओपनिंग बल्लेबाज काफी अच्छी लय में नजर आए और उन्होंने अपने अर्धशतक भी बनाए।

IND vs SA, 3rd T20i: Another must win match for Team India

अब भारतीय टीम को चौथे मुकाबले में भी उसी तरह के परफेक्ट गेम की दरकार होगी। अगर पंत आज का मुकाबला भी जीत पाते हैं तो यह उनकी कप्तानी के लिए बड़ी बात होगी लेकिन इसके लिए उनको बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस सीरीज में पंत ऐसी जगह पर भी गेंद को हिट करते हुए देखे गए हैं जो उनका जोन नहीं माना जाता और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने वाइड लाइन पर बॉलिंग करके उनको अभी तक किसी तरह शांत रखने की कोशिश की है।

हालांकि ईशान किशन को रोकना वाकई में काफी मुश्किल साबित हुआ है जो इस सीरीज में अलग ही लय में नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम चाहेगी कि वह ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड से एक दमदार शुरुआत करें और इस श्रंखला में मजबूती से दक्षिण अफ्रीका को टक्कर दे क्योंकि इसके बाद युवाओं का एक पूरा समूह आयरलैंड खेलने जाएगा।

उस सीरीज के बाद भारत के नियमित ओपनिंग बल्लेबाज मैदान में वापस आ जाएंगे और युवाओं को मौका देना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि धीरे-धीरे T20 वर्ल्ड कप सिर पर आता जा रहा है।

श्रेयस अय्यर को इस श्रंखला में छोटी गेंदों पर अंदर लगातार टेस्ट किया गया है और उन्होंने नंबर 3 प्रभावी योगदान नहीं दिया है ऐसे में शुक्रवार को राजकोट में उनके बल्ला भी रन बनाने के लिए मचल रहा होगा।

भारत बीच के ओवरों में अपने स्पिनरों पर भरोसा करता है और आखिरी गेम में सबसे बड़ा सकारात्मक युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल का प्रदर्शन था। तेज गेंदबाजी में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार उल्लेखनीय रहे। आवेश खान खास नहीं लगे हैं, भले ही उन पर बहुत अधिक रन नहीं बनाए गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक श्रृंखला में एक विकेट भी नहीं लिया है। हर्षल पटेल ने विजाग में अपनी लय पाई और चार विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+