IND vs SA, Pitch Report: होगी रनों की बरसात या लगेगी विकेटों की झड़ी? इस पिच पर आखिर कौन करेगा राज!
IND vs SA, 3rd ODI Pitch Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का रोमांचक सफर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आज यानी 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें तीसरे और निर्णायक वनडे मुक़ाबले में भिड़ेंगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और जो भी टीम आज जीतेगी, वह सीरीज़ अपने नाम कर लेगी।
दोनों टीमों का प्रदर्शन रहा है शानदार (IND vs SA, 3rd ODI Pitch Report)
सीरीज में अब तक दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया है। रांची में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर बढ़त बनाई थी। लेकिन, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में जबरदस्त वापसी की और एक विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सीरीज को बराबरी पर ला दिया। दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ़ कर दिया था और अगर वे अब वनडे सीरीज भी भारत को उसके घर में हरा देते हैं तो यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
वहीं, भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर यह सीरीज जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी। विशाखापत्तनम की पिच पर एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार आज के मैच में भी ओस एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है, जैसा कि अक्सर इस मैदान पर देखने को मिलता है। पिछले मैच में भारतीय टीम लक्ष्य को बचाने में असफल रही थी।
क्या करेगी टॉस जीतने वाली टीम
पिच को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। ताकि दूसरी पारी में ओस का फ़ायदा उठाते हुए लक्ष्य का पीछा आसानी से किया जा सके। दोनों टीमों के बल्लेबाजों को बड़े स्कोर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। भारत की तरफ से एक बार फिर विराट कोहली से रनों की उम्मीद होगी। वह पहले दो मैचों में लगातार दो शतक जड़ चुके हैं।
इस मैच के लिए संभावित टीमें
भारत: रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल।
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेल्टन, रुबिन हरमन, टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन, प्रेनेलन सुब्रयान।












Click it and Unblock the Notifications