Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs SA: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको अगले टेस्ट में कर देना चाहिए बाहर

IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट मैच में टीम इंडिया की बुरी तरह हार हुई। टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ियों को लेकर फैन्स ने आलोचना की। भारत को एक पारी और 32 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

पहला टेस्ट मैच महज तीन दिनों में ही समाप्त हो गया था। भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में अगले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन के बारे में सोचना होगा। अगला मुकाबला 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाना है। इसमें जीतने से सीरीज बचेगी और हारने पर सीरीज हाथ से जाएगी। कुछ खिलाड़ियों को अगले मैच में बदला जा सकता है, उनके बारे में यहाँ बताया गया है।

indian team

इन खिलाड़ियों को करना चाहिए बाहर

प्रसिद्ध कृष्णा

पहले ही मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने पानी की तरह रन बहाए, टेस्ट क्रिकेट में रन रोकना आपके हाथ में होता है, सही लाइन और लेंथ पर बार-बार टप्पा पड़ने पर बल्लेबाज को जगह नहीं मिलती लेकिन कृष्णा की दिशा भटकी हुई गेंदबाजी से 93 रन गए और उनकी जमकर धुनाई हुई। कृष्णा को अगले मैच में निश्चित रूप से बाहर करना चाहिए। रिप्लेसमेंट के लिए मुकेश कुमार और आवेश खान के रूप में दो खिलाड़ी हैं। दोनों में से कोई एक टीम में आ सकता है।

रविचंद्रन अश्विन

पिछले मैच में देखा गया था कि अश्विन किस तरह बैटिंग में फ्लॉप रहे। गेंदबाजी में रन नहीं दिए लेकिन उनके लिए विकेट में कुछ नहीं था। जडेजा पूरी तरह फिट नहीं थे, इस वजह से अश्विन को मौका मिला था। वह दूसरी पारी में तो गोल्डन डक पर चलते बने थे। अश्विन की जगह अगले मैच में जडेजा को ही लाना चाहिए। वह सीधी गेंदों पर भी विकेट ले सकते हैं और बल्लेबाजी के दौरान विदेशों में अश्विन पर भारी पड़ते हैं। जडेजा लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज हैं, इससे टीम के कॉम्बिनेशन पर भी असर पड़ने वाला है।

यशस्वी जायसवाल

पिछले मैच में जायसवाल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर ओपन किया था और उनका बल्ला नहीं चल पाया। जायसवाल पूरी तरह से फ्लॉप रहे और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे थे। रोहित के साथ ओपन करने के लिए शुभमन गिल भी मौजूद हैं। वह फ़िलहाल नम्बर तीन पर खेल रहे थे। गिल रेगुलर ओपनर हैं, ऐसे में जायसवाल को बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह खेलने के लिए अभिमन्यू ईश्वरन को लाया जा सकता है। वह मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले बल्लेबाज हैं, वहां टीम को मजबूती की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+