IND v SA: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको किया गया ODI टीम से बाहर, किन प्लेयर्स ने किया रिप्लेस
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई बड़े और चौंकाने वाले बदलाव किए गए हैं। तीन प्रमुख खिलाड़ियों को जहां बाहर का रास्ता दिखाया गया है, वहीं कुछ नए और अनुभवी चेहरे भी टीम में वापस लौटे हैं।
चयनकर्ताओं ने तीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखने का फैसला किया है। इनमें से दो का बाहर होना 'वर्कलोड मैनेजमेंट' की वजह से है, जबकि एक खिलाड़ी को टीम के संतुलन के कारण जगह नहीं मिली है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर हुए हैं।

जसप्रीत बुमराह: भारत के इस स्टार तेज गेंदबाज को आराम दिया गया है। लगातार क्रिकेट खेलने के कारण बुमराह को फिट रखने के लिए चयनकर्ताओं ने यह फैसला लिया है ताकि वह भविष्य की बड़ी सीरीज़ और टूर्नामेंट्स के लिए तरोताज़ा रहें।
मोहम्मद सिराज: बुमराह की तरह ही सिराज को भी वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत टीम से बाहर रखा गया है। वह भी तीनों फॉर्मेट में लगातार खेल रहे हैं और आगामी महत्वपूर्ण मैचों के लिए उन्हें पूरी तरह फिट रखना ज़रूरी है।
अक्षर पटेल: ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम के संयोजन (कॉम्बिनेशन) के कारण जगह नहीं मिल पाई है। उनकी जगह रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, जो टीम को एक ही तरह के दो लेफ्ट-आर्म स्पिन ऑलराउंडर रखने से बचाते हैं।
IND vs SA: इन खिलाड़ियों ने किया रिप्लेस
ऋषभ पंत: विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लंबी चोट के बाद वनडे टीम में वापसी की है। वह टीम में एक विस्फोटक बल्लेबाज की कमी को पूरा कर सकते हैं, मौजूदगी से मिडिल ऑर्डर में एक ज़रूरी बाएं हाथ के बल्लेबाज का विकल्प मिलता है।
रवीन्द्र जडेजा: ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में आराम करने के बाद 'सर' रवींद्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हुई है। उनका अनुभव, बेहतरीन फील्डिंग और निचले क्रम में बल्ले से मैच जिताने की क्षमता टीम के लिए बहुत ज़रूरी है। उनकी वापसी ने ही अक्षर पटेल के लिए टीम में जगह मुश्किल कर दी।
ऋतुराज गायकवाड़: युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को एक बार फिर वनडे टीम में शामिल किया गया है। शुभमन गिल की गैर-मौजूदगी में वह टीम के लिए ओपनिंग या मिडिल ऑर्डर में एक मज़बूत विकल्प हो सकते हैं।
ध्रुव जुरेल: विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी टीम में शामिल किया गया है। जुरेल एक युवा और उभरते हुए खिलाड़ी हैं, जिन्हें भविष्य को देखते हुए टीम के साथ जोड़ा गया है। उन्हें केएल राहुल और ऋषभ पंत के बाद तीसरे विकेटकीपर के तौर पर मौका दिया गया है।
तिलक वर्मा: तिलक वर्मा को मिडिल ऑर्डर में एक और बाएं हाथ का विकल्प देने के लिए शामिल किया गया है। इस सीरीज़ के लिए केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है। यह सीरीज़ भविष्य के बड़े टूर्नामेंट्स के लिए भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ को परखने का एक बड़ा मौका होगी।












Click it and Unblock the Notifications