IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट कब? LIVE मैच देखने का ये है धांसू तरीका
IND vs SA 2nd Test: पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार झेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और निर्णायक टेस्ट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 22 से 26 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत अब इस सीरीज को जीत नहीं सकता। लेकि सीरीज को 1-1 से बराबर करने का मौका अभी भी शुभमन गिल की टीम के पास है।
30 रनों से दक्षिण अफ्रीका ने जीता मैच (IND vs SA 2nd Test)
पहले टेस्ट में टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत को 30 रनों से चौंका दिया था। भारत को जीत के लिए केवल 124 रनों का मामूली लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम मात्र 93 रनों पर सिमट गई। स्पिनर साइमन रॉस हार्मर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ विकेट लिए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने। भारतीय बल्लेबाज साइमन रॉस हार्मर की गेंद के सामने बेबस नजर आए।

सीरीज वापसी पर भारत की नजर
पहला मैच हारने के बाद खिलाड़ियों और फैंस का अब सारा ध्यान गुवाहाटी पर है। अगर भारत यह टेस्ट जीतता है, तो सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो जाएगी और एक बड़ी शर्मिंदगी से बचा जा सकेगा। लेकिन अगर दक्षिण अफ्रीका यह मैच जीत जाती है तो यह भारतीय धरती पर उनकी दूसरी सीरीज क्लीन स्वीप होगी। इससे पहले साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 2-0 से हराया था।
जानिए कब और कहां होगा मैच
गुवाहाटी के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक होगा क्योंकि यह इस मैदान पर खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच होगा। इस मैच के समय सारणी में भी एक खास बदलाव किया गया है। मैच सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा, जो सामान्य शुरुआत समय 9:30 बजे से थोड़ा पहले है। इसके अलावा BCCI ने गुवाहाटी में जल्दी सूर्यास्त होने के कारण चायकाल का समय भी पहले कर दिया है।
यहां देख सकते हैं लाइव मैच
इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइल प्रसारित किया जाएगा। वहीं जियो हॉस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि गुवाहाटी में जल्दी सूर्यास्त के कारण हमने खेल का समय बचाने और ज्यादा एक्शन सुनिश्चित करने के लिए पहली बार चाय के समय को समायोजित किया है। भारतीय टीम इस ऐतिहासिक मैदान पर जीत हासिल करके पहले मैच की निराशा को भुलाकर, सीरीज को सम्मानजनक तरीके से खत्म करने की पूरी कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications