IND vs SA: कल कितने बजे शुरू होगा भारत-साउथ अफ्रीका का दूसरा टी20? फ्री में LIVE देखने का ये धांसू तरीका
IND vs SA 2nd T20 Live Streaming: कटक में मिली शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम अब दूसरे टी20 मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों के विशाल अंतर से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की नज़र गुरुवार को होने वाले इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त 2-0 करने पर टिकी है।
गुरुवार को होने वाला यह मैच दक्षिण अफ्रीका के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें हार के बाद गैप ज्यादा हो जाएगा। पहले मैच में 74 रनों पर सिमटने के बाद, अफ्रीकी टीम पलटवार करने को बेताब होगी। वे जानते हैं कि सीरीज में वापसी करने के लिए उन्हें अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा, जिसके कारण यह मुकाबला हाई-वोल्टेज और बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

IND vs SA: दोनों टीमों को करना है बैटिंग पर काम
भारतीय टीम को अपनी बैटिंग के टॉप क्रम में सुधार करना पड़ेगा। पिछले मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा दोनों ही फ्लॉप साबित हुए थे। हालांकि हार्दिक पांड्या ने अपनी तूफानी बैटिंग से मुकाबले में टीम इंडिया की वापसी कराई थी। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन नहीं आना भी चिंता का विषय है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम में मार्करम, डेवाल्ड ब्राविस, स्टब्स जैसे तूफानी खिलाड़ी हैं लेकिन सभी भारतीय गेंदबाजों के सामने बौने साबित हुए। अगर इन तीनों में से दो का बल्ला भी चल जाता है, तो भारतीय टीम के लिए काफी परेशानी खड़ी होने वाली है। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में टक्कर की उम्मीद की जा सकती है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में मुकाबला होगा।
कैसे देखें लाइव (IND vs SA 2nd T20 Live Streaming)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को देखने के लिए कई तरीके हैं, उनमें से एक जुगाड़ फ्री वाला भी है। मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर यह मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव आएगा। फ्री में देखने के लिए डीडी फ्री डिश होना जरूरी है। वहां इस मुकाबले का सीधा प्रसारण डीडी प्रसारण पर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications