IND vs SA: केएल राहुल ने फिफ्टी जड़ अकेले टीम को संभाला, पहला दिन रहा बारिश से प्रभावित

IND vs SA: केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की है। पहले टेस्ट के शुरुआती दिन के तीसरे सेशन में बारिश से खेल रुक गया। इसके बाद स्टम्प्स की घोषणा हुई, टीम इंडिया का स्कोर 8 विकेट पर 208 रन था। केएल राहुल 70 रनों की पारी खेलकर नाबाद थे। सिराज उनके साथ क्रीज पर थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की हालत खराब हो गई। भारतीय टीम के बल्लेबाज अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। नई गेंद से दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को कई झटके दिए।

kl rahul

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे पहले आउट हो गए। रोहित शर्मा पुल शॉट खेलकर रबाडा का शिकार बने। वह 5 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। यशस्वी जायसवाल अच्छे टच में दिख रहे थे लेकिन वह भी चले गए। उनको बर्गर ने 17 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।

गिल के बल्ले से रनों की उम्मीद थी लेकिन वह उन पर खरा नहीं उतर पाए। शुभमन गिल महज 2 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। टीम इंडिया ने अपने 3 विकेट महज 24 रनों के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए। यहाँ से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी। दोनों मिलकर स्कोर 50 के पार लेकर गए। कुछ आकर्षक शॉट भी देखने को मिले। लंच तक भारत का स्कोर 91/3 रन था, कोहली 33 और अय्यर ने 31 रन बनाए।

लंच के बाद दूसरे सेशन में आते ही टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर का विकेट गंवाया। वह 31 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। उनके बाद कोहली भी 38 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन 8 रन बनाकर आउट हुए तब भारत की स्थिति खराब हुई। यहाँ से केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर ने पारी आगे बढ़ाई। केएल राहुल क्रीज पर बने रहे। चायकाल तक स्कोर 7 विकेट पर 176 रन था, राहुल 39 और बुमराह जीरो पर खेल रहे थे। रबाडा ने 5 विकेट लेकर अपने 500 इंटरनेशनल विकेट पूरे किये।

केएल राहुल ने एक छोर से धाकड़ बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ी और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। वह 70 रन बनाकर नाबाद रहे, सिराज जीरो के स्कोर पर थे। बारिश के कारण खेल रुकने के बाद फिर शुरू नहीं हुआ और स्टम्प्स का ऐलान कर दिया गया। रबाडा के 5 विकेट के अलावा बर्गर ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+