Ind vs SA: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पहला टी20 नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 28 सितंबर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में वहीं आखिरी मैच 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। टॉस के दौरान रोहित ने बताया कि यहां का विकेट अच्छा है। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को सीरीज से आराम दिया गया है। वहीं पंत और अर्शदीप को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। बुमराह और चहल पहला टी20 नहीं खेल रहे हैं। वहीं आर अश्विन और दीपक चाहर की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
  • दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी
टी20 सीरीज का शेड्यूल

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 28 सितंबर- तिरुवनंतपुरम
  • दूसरा टी20: 2 अक्टूबर- गुवाहाटी
  • तीसरा टी20: 4 अक्टूबर- इंदौर
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज , एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+