IND vs SA: इतने बजे शुरू होगा भारत-साउथ अफ्रीका का पहला टी-20 मैच, फ्री में LIVE देखने का ये है धांसू तरीका
IND vs SA 1st T20 Live Streaming: वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह से टी20 फॉर्मेट में उतरने के लिए तैयार है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज़ 9 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इस टी20 सीरीज़ में भारतीय टीम की कमान धाकड़ बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व एडेन मार्करम करेंगे।
वर्ल्ड कप से पहले तैयारी का मौका (IND vs SA 1st T20 Live Streaming)
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया का मुख्य लक्ष्य सही टीम संयोजन तलाशना होगा। टीम में सूर्यकुमार यादव के अलावा युवा ओपनर शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं। गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई दुनिया के बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनका साथ देने के लिए हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह जैसे युवा तेज़ गेंदबाज टीम में हैं।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली T20 सीरीज़ को आप भारत में फ्री में भी देख सकते हैं। मैच का आधिकारिक प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। अगर आप मोबाइल या इंटरनेट पर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास डिज्नी प्लस हॉस्टार का होना जरूरी है। मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी नहीं है। आप मुकाबले का मजा फ्री में भी उठा सकते हैं।
टी-20 सीरीज का फूल शेड्यूल
पहला टी-20 मैच- 9 दिसंबर; कटक
दूसरा टी-20 मैच- 11 दिसंबर; चंडीगढ़
तीसरा टी-20 मैच- 14 दिसंबर; धर्मशाला
चौथा टी-20 मैच- 17 दिसंबर; लखनऊ
पांचवां टी-20 मैच- 19 दिसंबर; अहमदाबाद
टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ी
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर
साउथ अफ्रीका: एडन माक्ररम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामला और ट्रिस्टन स्टब्स।












Click it and Unblock the Notifications