IND vs SA 1st T20: कटक में रन बरसाने को टीम में लौटा सुपरस्टार, अब होगी चौके-छक्कों की बौछार, गदगद हुए फैंस
IND vs SA 1st T20: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट से उबरने के बाद आखिरकार टीम में शामिल हो गए हैं। गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए पहले टेस्ट मैच के दौरान शॉट खेलते समय चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।
टेस्ट और वनडे से बाहर हो गए थे गिल (IND vs SA 1st T20)
चोट के कारण गिल बाकी टेस्ट मैच और पूरी वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनकी अनुपस्थिति का असर टेस्ट सीरीज में साफ देखने को मिला, जहां भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। यह साल 2000 के बाद भारतीय सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका की दूसरी टेस्ट सीरीज जीत थी। हालांकि, वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की।

पूरी तरह से फिट हो चुके हैं गिल
चोट लगने के बाद शुभमन गिल को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन के लिए भेजा गया था। रविवार यानी 7 दिसंबर को रिहैबिलिटेशन पूरी करने के बाद उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले टीम को ज्वॉइन कर लिया है। अब वह टी-20 में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे।
मैच के लिए तैयार हैं टीम के उपकप्तान
मेडिकल अधिकारियों के अनुसार गिल ने रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वक पूरा किया है। बल्कि क्रिकेट में वापसी के लिए जरूरी सभी शारीरिक और प्रदर्शन मानकों को भी पूरा किया है। उनकी रिकवरी को 'सफल और संतोषजनक' बताया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया गया था, जिसमें गिल अपने टी-20 सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा के साथ टीम बस में बैठे नजर आ रहे थे।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में नहीं मिली है हार
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अभी तक टी-20 फॉर्मेट में कोई सीरीज नहीं हारी है और टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेगी। हाल ही में, मेन इन ब्लू ने न केवल दक्षिण अफ्रीका को उनकी सरजमीं पर टी-20 सीरीज में हराया था। बल्कि T20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भी उन्हें मात दी थी।












Click it and Unblock the Notifications