IND vs SA: ऋषभ पंत आउट, नए खिलाड़ी की एंट्री? पहले ODI में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI
IND vs SA Playing XI Predictions: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला रांची में खेलेगी, जो रविवार को खेला जाएगा। इसे लेकर काफी चर्चा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम को मजबूती देंगे लेकिन शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर बाहर हैं, ऐसे में प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा होना जरूरी है।
बैटिंग कॉम्बिनेशन को ठीक करने के लिए ऋषभ पंत को बाहर रखा जा सकता है। अगर ऐसा होता तो कोई नया चेहरा देखने को मिलेगा। मिडिल ऑर्डर में भी पंत की जगह खेलने के लिए कुछ अन्य विकल्प टीम के पास हैं। ओपों करने के लिए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा हो सकते हैं।

केएल राहुल के विकेटकीपर-कप्तान होने के कारण टीम का संतुलन बदल जाता है। राहुल पहले ही बतौर कीपर खेलेंगे, ऐसे में पंत को सिर्फ एक स्पेशलिस्ट बैटर के रूप में जगह मिल सकती है। नीतीश रेड्डी और जडेजा के रूप में टीम में ऑल राउंडर हैं और ऋतुराज के अलावा तिलक वर्मा भी एक विकल्प हैं। अगर ऋतुराज आएँगे, तो पंत की जगह नहीं बन पाएगी। टीम का चयन यहां आसान नहीं लग रहा है।
IND vs SA: टीम में ज्यादा ऑल राउंडर
टेस्ट की तरह इस बार भी टीम इंडिया में ऑल राउंडरों की भरमार है। वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग इलेवन में लाते हुए स्पिन विकल्प बढाने पर विचार हो सकता है। उधर विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव भी इस टीम में मौजूद रहने वाले हैं। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा के रूप में दो तेज गेंदबाज होंगे। कहने का मतलब है कि प्लेइंग इलेवन में ऑल राउंडर ज्यादा हो सकते हैं। इन ऑल राउंडरों में टेस्ट सीरीज के दौरान जडेजा के बाकी दो फ्लॉप रहे थे।
टीम के बारे में फाइनल जानकारी टॉस के समय ही आएगी, ऋषभ पंत की जगह को खतरा सबसे ज्यादा नजर आ रहा है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव












Click it and Unblock the Notifications