Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ind vs SA 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऋतुराज कर रहे हैं डेब्यू

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: भारत और दक्षिण अफ्रीका ( India vs South Africa) के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जा रहा है। बारिश के चलते टॉस में देरी हुई। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आज ऋतुराज वनडे में अपना डेब्यू कर रहे हैं। बारिश के कारण मैच में देरी हुई इसके चलते अब 40-40 ओवर की ही मुकाबला होगा। टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारत की मेन टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है। ऐसे में बी टीम अफ्रीका से भिड़ रही है। सीरीज का दूसरा वनडे 9 और तीसरा 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। वनडे सीरीज में भारतीय युवा टीम के पास अपने को साबित करने का मौका है।

Ind vs SA 1st ODI

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।
  • दक्षिण अफ्रीका: जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारत की टीम: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, राहुल त्रिपाठी, मुकेश कुमार, ऋतुराज गायकवाड़ , शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई।
  • दक्षिण अफ्रीकी टीम: जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, एनरिक नॉर्टजे, हेनरिक क्लासेन, लुंगी एनगिडी, रीज़ा हेंड्रिक्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+