IND vs PAK: पाकिस्तान से अब कब भिड़ेगी टीम इंडिया? क्या सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा मिलाएंगे हाथ!

IND vs PAK Next T20 Match: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा ही रोमांच और ड्रामे से भरपूर होते हैं। भारत-पाकिस्तान खिलाड़ियों के मैदान पर होने से दोनों देशों के फैंस में जोश भर जाता है। राजनीतिक तनाव के कारण द्विपक्षीय सीरीज बंद होने के बाद अब ये दोनों टीमें केवल आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूट्रल वेन्यू पर ही भिड़ती हैं, जिससे इस मुकाबले का इंतजार और बढ़ जाता है।

एशिया कप में भारत को तीन बार मिली थी जीत (IND vs PAK Next T20 Match)

पिछली बार यूएई में हुए एशिया कप में इन दोनों टीमों का तीन बार आमना-सामना हुआ था। तीनों बार भारत ने जीत हासिल की थी, जिसमें फाइनल भी शामिल था। हालांकि, उस टूर्नामेंट के दौरान एक विवाद भी हुआ था जब भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करने के बाद ट्रॉफी के बिना ही जश्न मनाया था।

IND vs PAK 1

अब वर्ल्ड कप में होगा सामना

मैदान से बाहर के ऐसे ड्रामे के बावजूद फैंस अगले हाई-स्टेक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच अगला मुकाबला फरवरी 2026 में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में होने की उम्मीद है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

अब हाथ मिलाएंगे या नहीं?

साल 2024 की तरह यह टूर्नामेंट भी टी-20 टीमों के फॉर्मेट में होगा। ऐसी संभावनाएं है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा, जिससे ग्रुप स्टेज में एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। ऐसे में में फैंस की नजरें इस बात पर भी होगी क्या दोनों टीमों के कप्तान सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा अब हाथ मिलाएंगे या नहीं?

पिछली बार भारत ने जीता था वर्ल्ड कप

साल 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिनमें मेजबान भारत और श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और USA, वेस्टइंडीज शामिल हैं। 20 टीमों को पांच-पांच के चार समूहों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर आठ चरण में आगे बढ़ेंगी, और वहां से सर्वश्रेष्ठ चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का संभावित स्क्वाड

सूर्याकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह , संजू सेमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+