IND VS PAK: कोहली के पचासे पर फिदा हुई उनकी ये खास फैन, विराट के प्रति रखती हैं खास 'भावना', जानिए हैं कौन?
Asia Cup 2022:IND VS PAK: एशिया कप 2022 के Super चार मुकाबले में भले ही पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया हो लेकिन इस मैच ने भारतीयों को खुश होने का मौका भी दिया है क्योंकि कल के खेल में भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का बल्ला ठीक उसी तरह से चला, जिस तरह से उनके फैंस उनसे उम्मीद करते हैं।

'कोहली इज बैक'
फिलहाल रविवार के मैच में कोहली ने जैसे ही शानदार पचासा जड़े, वैसे ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक और सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स खुशी से झूम उठे और 'कोहली इज बैक', 'कोहली इज बैक' कहने लगे।

कोहली के पचासे पर फिदा हुई उनकी ये खास फैन
वैसे तो कोहली के खेल की सबने तारीफ की लेकिन सबसे खूबसूरत अंदाज में कोहली को जीत की शुभकामनाएं एक सुंदर हसीना ने दी है जो कि विराट के दिल के भी काफी करीब है और कोहली उन पर जान छिड़कते हैं।

इस सुंदर बाला का नाम है भावना कोहली ढींगरा
दरअसल इस सुंदर बाला का नाम है भावना कोहली ढींगरा, जो कि विराट की बड़ी बहन हैं। जिन्होंने अनुष्का की लविंग पोस्ट पर कोहली को चीयर किया है। दरअसल जैसे ही कल कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया, तब एक तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हार्ट वाला इमोजी लगाया, जिस पर भावना कोहली ने लाइक करते हुए क्लैपिंग आइकॉन शेयर किया।

विराट की बड़ी बहन हैं भावना
आपको बता दें कि विराट कोहली तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनसे बड़े उनके भाई और बहन हैं, जिनका नाम विकास कोहली और भावना कोहली है।

भावना की शादी संजय ढिंगरा से हुई है..
भावना कोहली मेंस फैशन ब्रैंड one8Select की कोर मेंबर्स हैं और उनकी शादी संजय ढिंगरा से हुई है।ये सभी फैशन की दुनिया से जुड़े हैं और अक्सर कोहली की कामयाबी पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

भावना को शादी से दो बच्चे मेहक और आयूष...
भावना को शादी से दो बच्चे मेहक और आयूष हैं और वो सभी दिल्ली में रहते हैं। भावना की पूरी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही हुई है और वो अपनी भाभी अनुष्का शर्मा के दिल के काफी करीब भी हैं।
देखें बीवी अनुष्का शर्मा की पोस्ट

देखें बहन भावना की प्रतिक्रिया













Click it and Unblock the Notifications