IND VS PAK: बल्ला चलते ही कोहली ने तोड़ी खामोशी, कहा- 'दुनिया थी खिलाफ बस धोनी ने दिया मेरा साथ'
Asia Cup 2022:IND VS PAK: एशिया कप 2022 के Super चार मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराकर शानदार प्रदर्शन किया है, हालांकि भारत की ओर से पाकिस्तान को 182 रनों का मुश्किल स्कोर दिया था लेकिन पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान की शानदार पारी की बदौलत पाक कल का ये मैच जीत गया।
Recommended Video

भारत ने दिया था टफ स्कोर
इंडिया की ओर से सधी हुई शुरुआत हुई थी और कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर केएल राहुल ने टीम इंडिया को सॉलिड स्कोर दिया था, जिसे कि विराट कोहली ने अपने बैटिंग से संवारा भी और एक टफ स्कोर पाकिस्तान को दिया लेकिन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में फेल होने से भारत रविवार को पाकिस्तान के हाथों हार गया।

कोहली ने 44 गेंदों पर 60 रन बनाए
भारत की ओर से स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भी शानदार पारी खेली उन्होंने इस मैच में 44 गेंदों पर 60 रन बनाए , जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल है, हालांकि उनका योगदान काम नहीं आया और भारत मैच हार गया। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाली बात कही।

कोहली का खराब फार्म चर्चा का विषय
दरअसल एशिया कप से पहले कोहली का खराब फार्म चर्चा का विषय था। साल 2019 से एक शतक के लिए तरस रहे कोहली को अपने खामोश बल्ले के कारण काफी आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा है, हालांकि लोगों की परवाह ना करते हुए कोहली ने अभी तक एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले वाले पाकिस्तान के मैच में भी 35 रनों की शानदार पारी खेली थी तो वहीं Hong Cong के खिलाफ उन्होंने शानदार पचासा जड़ा था।

'... धोनी का फोन मेरे पास आया'
मैच के साथ-साथ अपने खराब फार्म पर भी बात करते हुए कोहली ने कहा कि 'मैंने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी थी तो केवल टीम इंडिया के पूर्व स्टार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फोन मेरे पास आया और उन्होंने मुझे मेरे बारे में, मेरे खेल के बारे में बताया, मैं इसके लिए धोनी का शुक्रगुजार हूं।'

' टीवी पर तो बहुत लोग सुझाव देते हैं ...'
उन्होंने आगे कहा कि 'मेरा नंबर तो बहुत लोगों के पास है लेकिन फोन केवल धोनी पाजी का ही आया। टीवी पर तो बहुत लोग सुझाव देते हैं लेकिन फोन किसी ने नहीं किया, किसी को मुझे सलाह देनी हो तो वह मुझे खुद बोलेगा और मुझे लगेगा वह मेरे काम आ सकती है तो मैं उस पर अमल भी करुंगा लेकिन पब्लिकली सुझाव ना तो दिए जाते हैं ना और ना ही माने जाते हैं। चीजें कभी खराब और कभी अच्छी होती है। उसे जब ठीक होना होगा वह तभी होगा।'

बल्ला चलते ही कोहली ने तोड़ी खामोशी
आपको बता दें कि कोहली के खामोश बल्ले पर दुनिया भर के दिग्गजों ने अपनी राय दी थी। सलाह देने वालों में वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी विव रिचर्ड भी शामिल थे। फिलहाल कोहली ने अभी तक एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि उनका ये प्रदर्शन अब आगे के मैचों में भी जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications