IND vs PAK: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग-XI में पंत और कार्तिक में इनको मिला मौका

एशिया कप 2022 का आज दूसरा दिन है। कुछ दी देर में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हाई वोल्टेज मुकाबला शुरू होने वाला है।

नई दिल्ली, 28 अगस्त: एशिया कप 2022 का आज दूसरा दिन है। कुछ दी देर में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हाई वोल्टेज मुकाबला शुरू होने वाला है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। नसीम शाह आज पाकिस्तान की ओर से अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 13 टेस्ट में 33 और 3 वनडे में 10 विकेट चटकाए हैं। इस महामुकाबले में दोनों ही टीमों को अपने तेज गेंदबाजों की कमी खलने वाली है। पाकिस्तान शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर के बिना मैदान पर उतर रही है तो वहीं भारत के जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
  • पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।
  • पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।
भारत ने जीते हैं 7 खिताब

भारत ने जीते हैं 7 खिताब

  • एशिया कप 1984: भारत
  • एशिया कप 1986: श्रीलंका
  • एशिया कप 1988: भारत
  • एशिया कप 1990-91: भारत
  • एशिया कप 1995: भारत
  • एशिया कप 1997: श्रीलंका
  • एशिया कप 2000: पाकिस्तान
  • एशिया कप 2004: श्रीलंका
  • एशिया कप 2008: श्रीलंका
  • एशिया कप 2010: भारत
  • एशिया कप 2012: पाकिस्तान
  • एशिया कप 2014: श्रीलंका
  • एशिया कप 2016: भारत
  • एशिया कप 2018: भारत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+