IND vs PAK: नामीबियाई स्पिनरों ने खोल दी बल्लेबाजों की पोल, क्या पाकिस्तान के चक्रव्यूह में फंसेगी टीम इंडिया?
IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-ए में नामीबिया के खिलाफ 93 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने ग्रुप में टॉप स्थान (4 अंक) हासिल कर लिया है। लेकिन अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों के प्रदर्शन ने एक गंभीर बहस को जन्म दे दिया है। भारत ने 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन मिडिल ओवरों में स्पिन के खिलाफ जो संघर्ष दिखा, वह रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले चिंता का विषय है।
मैच की शुरुआत भारत के लिए रहा था जबरदस्त (IND vs PAK T20 World Cup 2026)
मैच की शुरुआत भारत के पक्ष में रही। ईशान किशन (61 रन) की बदौलत टीम ने पावरप्ले में 86 रन बटोरे। हालांकि, जैसे ही नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ ने मोर्चा संभाला, रनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। 8वें से 12वें ओवर के बीच भारत ने 30 गेंदों में महज 20 रन बनाए। इरास्मस की 'साइड-आर्म' गेंदबाजी भारतीय मध्यक्रम के लिए अबूझ पहेली साबित हुई।

महज 4 रन के भीतर आखिरी 5 विकेट
उन्होंने महज 20 रन देकर 4 विकेट झटके, जो इस मैदान पर किसी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। चिंताजनक पहलू यह रहा कि भारत ने अपने आखिरी 5 विकेट महज 4 रनों के भीतर (205/4 से 209/9) गंवा दिए। इसमें हार्दिक पांड्या (52 रन) के आउट होने के बाद खराब तालमेल और दो अनावश्यक रनआउट (विशेषकर शिवम दुबे) ने बल्लेबाजों की एकाग्रता पर सवाल खड़े किए।
पाकिस्तान का 'मिस्ट्री' अटैक खड़ी करेगी परेशानियां
भारत के लिए असल परीक्षा अब शुरू होगी। रविवार को मुकाबला कोलंबो में है, जहां की पिचें पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार होती हैं। पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ समय से श्रीलंका में ही है, जिससे उन्हें वहां की परिस्थितियों का बेहतर अनुभव है। पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक जैसा 'मिस्ट्री स्पिनर' है, जिसका एक्शन दुनिया भर के बल्लेबाजों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
तारिक का डबल-जॉइंटेड एक्शन और क्रीज पर रुककर गेंद को रिलीज करना बल्लेबाजों की टाइमिंग बिगाड़ देता है। 75-80 किमी/घंटा की धीमी गति के साथ उनकी कैरम बॉल और माइक्रो-ड्रिफ्ट, इरास्मस के सामने संघर्ष कर चुके भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा अबरार अहमद और शादाब खान जैसे अनुभवी स्पिनर इस आक्रमण को और पैना बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications