IND vs PAK: सूर्या ने टॉस पर दिखाई पाकिस्तानी कप्तान को तल्खी, क्या हुआ जिसका दर्शकों ने किया फुल सपोर्ट

IND vs PAK: एशिया कप में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने अलग तेवर में नज़र आए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश में विरोध के स्वर उठे हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने भी तल्खी दिखाई।

टॉस के समय सूर्यकुमार यादव का गुस्सा देखने को मिला। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने शायद यह सोचा भी नहीं होगा कि सूर्यकुमार यादव कुछ ऐसा करेंगे। सूर्यकुमार यावद और टीम इंडिया को स्टेडियम में मौजूद दर्शकों से फुल सपोर्ट मिला।

ind vs pak

दरअसल जब सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान सिक्का उछाला, टॉस पाक कप्तान ने जीता लेकिन सूर्या ने कोई हाथ नहीं मिलाया। उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को पूरी तरह से नज़रअंदाज ही कर दिया। हाथ मिलाना तो दूर की बात है, सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान की तरफ देखा तक नहीं। ना ही नजरें मिली और ना हाथ मिले।

टॉस के समय जब सूर्यकुमार यादव बाहर आए, तो दर्शकों से खूब समर्थन प्राप्त हुआ। हूटिंग भी देखने को मिली। सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। टॉस हारने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैं खुद भी पहले फील्डिंग करना चाहता था।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। यूएई के खिलाफ पिछले मैच में खेलने वाले सभी 11 प्लेयर्स को इस बार भी मैदान पर उतारा गया। रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिल पाया। उधर नेशनल एंथम के समय पाक टीम की बेइज्जती हुई। उनके राष्ट्रगान की जगह 'जलेबी बेबी' गाना बज गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+