Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'भारत में मुस्लिम खिलाड़ियों का घर जलाने,' शाहिद अफरीदी ने उगला जहर, घटियापन पर उतर इरफ़ान पठान को बनाया निशाना

IND vs PAK: शाहिद अफरीदी अक्सर भारत और भारतीयों के लिए जहर उगलते रहते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान को लेकर भी शाहिद अफरीदी की तरफ से बयानबाजी देखने को मिलती है। उसी क्रम में उनकी तरफ से एक बार फिर से शर्मनाक बयान आया है।

अफरीदी ने जहर उगलते हुए इरफ़ान पठान को निशाना बनाने का काम किया है। अफरीदी ने कुछ ऐसा कहा है, जिसका सच्चाई से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। एशिया कप के लिए किसी पाकिस्तानी टीवी पर शो के दौरान अफरीदी ने घटियापन की सारी हदें पार कर दी हैं।

ind vs pak

अफरीदी ने उगला जहर

इरफ़ान पठान के ऊपर निशाना साधते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारत के मुस्लिम प्लेयर्स को घर जलाने की धमकियां दी जाती हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो खुद को वहां हिन्दुस्तानी साबित करते हैं और अब एशिया कप में कमेंट्री भी कर रहे हैं। इस तरह साफ़ तौर पर इरफ़ान पठान को निशाना बनाते हुए अफरीदी ने जहर उगलने का काम किया है।

कुछ दिनों पहले इरफ़ान पठान ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में शाहिद अफरीदी को बेहद बदतमीज इन्साज बताया था। अपने समय के पाकिस्तान दौरे के बातों का जिक्र करते हुए अफरीदी को पठान ने सबसे खराब पाकिस्तानी खिलाड़ी बताया था। इसके बाद अब अफरीदी ने बिना नाम लिए इरफ़ान पठान के ऊपर निशाना साधने का काम किया है।

हाल ही में भारत ने किया था खेलने से इनकार

हाल ही में वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में शाहिद अफरीदी पाकिस्तानी टीम के साथ इंग्लैंड में खेलने के लिए गए थे लेकिन इरफ़ान पठान, युसूफ पठान, शिखर धवन आदि प्लेयर्स ने खेलने से मना कर दिया था। सभी प्लेयर्स ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों और भारत के शहीदों का सपोर्ट करते हुए ऐसा किया था। एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें अफरीदी ड्रेसिंग रूम की बालकनी पर खड़े होकर देख रहे थे और भारतीय खिलाड़ी खेलने से मना कर वापस जा रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+