'आप मुझसे बात करने के लिए तैयार हो जड्डू', संजय मांजरेकर और रवींद्र जडेजा के इंटरव्यू का वीडियो वायरल
एशिया कप के दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। भारत ने पांच विकेट से इस मुकाबले को जीतकर एशिया कप का आगाज जीत के साथ किया।
नई दिल्ली, 29 अगस्त। एशिया कप के दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। भारत ने पांच विकेट से इस मुकाबले को जीतकर एशिया कप का आगाज जीत के साथ किया। भारत के लिए गेंद और बल्ले से हार्दिक पंड्या ने मैच विनिंग परफॉर्मेंस की, जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड भी दिया गया। हार्दिक पंड्या के लिए अलावा रवींद्र जडेजा ने भी टीम के लिए अहम 35 रन जोड़े।

मांजरेकर ने लिया जडेजा का इंटरव्यू
इस जीत के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा का इंटरव्यू लिया। उन्होंने इंटरव्यू की शुरुआत ही पुरानी बातों से की। साल 2019 के वर्ल्ड कप में जडेजा के चयन पर मांजेरकर ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद दोनों के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली थी। मांजेरकर और जडेजा का यह विवाद अब तीन साल पुराना हो चुका है।
वायरल हो रहा है इंटरव्यू का वीडयो
इस इंटरव्यू के दौरान कमंटेटर मांजरेकर ने सबसे पहले जडेजा से पूछा कि क्या वह उनसे बात करने के लिए ठीक हैं। उन्होंने कहा, "आप ठीक हैं ना मुझसे बात करने के लिए, जड्डू?" मांजरेकर के इस सवाल के बाद रवींद्र जडेजा ने हंसते हुए जवाब दिया, "हां, बिल्कुल।" पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद जडेजा और मांजरेकर की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानिए आखिर क्या था पूरा विवाद
संजय मांजरेकर और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बीच साल 2019 वर्ल्ड कप के समय से ही विवाद चल रहा है। संजय मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा को 'बिट्स एंड पिसिस प्लेयर' कहा था। जिसके बाद जडेजा ने भी संजय मांजरेकर के क्रिकेट करियर पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए थे। इस घटना के बाद कई मौकों पर दोनों को सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर आरोप लगाते देखा जाता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications