हूटिंग, सरेआम बेइज्जत, फिर भी नहीं मान रहा पाकिस्तान! सलमान अली आगा ने की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
IND vs PAK Salman Ali Agha Viral Video: दुबई में एशिया कप 2025 का फ़ाइनल पाकिस्तान के लिए शर्मनाक दिन साबित हुआ। भारत ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट में तीसरी बार हराकर खिताब जीता। इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम को दर्शकों की भारी हूटिंग का सामना करना पड़ा, जिससे कप्तान सलमान अली आगा बेहद निराश दिखे। हार के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
हार के बाद फेंक दिया चेक (IND vs PAK Salman Ali Agha Viral Video)
मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कप्तान सलमान अली आगा ने उपविजेता के रूप में $75,000 (66,55,200 रुपये) का चेक प्राप्त किया। हूटिंग और हार के बाद गुस्से में उन्होंने किसी अधिकारी को देने के बजाय, लाइव प्रसारण के दौरान वह चेक सीधे स्टेज से फेंक दिया। मैच के बाद उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह हार पचाने में समय लगेगा।

सलमान ने बताई हार की वजह
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम बल्लेबाजी में अच्छी फिनिशिंग नहीं कर पाए। गेंदबाजी में मुझे लगता है कि हम बेहतर थे। हमने सब कुछ दिया। लेकिन हां, अगर हम अच्छी तरह से खत्म कर पाते तो यह एक अलग कहानी हो सकती थी। मैदान पर हार और कप्तान के निराशाजनक व्यवहार के अलावा एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी (जो पाकिस्तान के प्रमुख नेता भी हैं) ने भी अपने देश को शर्मिंदा किया।
नक़वी से ट्रॉफी लेने से भारत का इनकार
नक़वी भारतीय टीम के एशिया कप ट्रॉफी और खिलाड़ियों के विजयी मेडल अपने साथ ले गए। क्योंकि भारतीय टीम ने राजनीतिक तनावों के कारण उनसे पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया था। इस 'अनस्पोर्ट्समैनलाइक' हरकत के लिए BCCI ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। बता दें कि भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार पाकिस्तान को मात दी। पाकिस्तान के 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत एक समय 20/3 के स्कोर पर मुश्किल में था। लेकिन तिलक वर्मा के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने मुकाबले को अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications