Ind vs Pak मैच के लिए हो जाइए तैयार! महज कुछ घंटों में शुरू होगा महा-मुकाबला, Free में देख सकेंगे लाइव
Ind vs Pak next cricket match: क्रिकेट के छोटे और तेज फॉर्मेट हांगकांग सिक्सर का रोमांच एक बार फिर लौटने वाला है। 7 नवंबर से शुरू होकर यह टूर्नामेंट 9 नवंबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में तीन दिनों में फाइनल सहित कुल 29 मैच खेले जाएंगे। इस बार कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें तीन-तीन टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। फैंस इस टूर्नामेंट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच होगी टक्कर (Ind vs Pak next cricket match)
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सबसे रोमांचक खबर यह है कि टीम इंडिया भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है। भारत को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ ग्रुप C में रखा गया है। इस ग्रुप में तीसरी टीम कुवैत है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 7 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:05 बजे खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया अपना अगला मैच 8 नवंबर को कुवैत के खिलाफ खेलेगी, जो सुबह 6:40 बजे शुरू होगा।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
टूर्नामेंट के मैच टिन क्लेंग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेले जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल चरण में जगह बनाएंगी, जिसके बाद नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे। हांगकांग सिक्सर के लिए भारतीय टीम की कप्तानी पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक संभालेंगे। टीम में स्टुअर्ट बिन्नी, रॉबिन उथप्पा और प्रियंक पांचाल जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं।
फ्री में कहां देख सकते हैं लाइव
भारत में हांगकांग सिक्सर 2025 के मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा फैंस क्रिकेट हांगकांग के यूट्यूब चैनल पर भी मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं। यूट्यूब चैनल पर फैंस फ्री में मैच का मजा उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई पैसे खर्च नहीं करने होंगे।
भारतीय खिलाड़ी
दिनेश कार्तिक (कप्तान) (विकेटकीपर) भरत चिपली, रॉबिन उथप्पा, प्रियांक पांचाल, स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन, शाहबाज़ नदीम।
पाकिस्तानी टीम
ख्वाजा नफ़ाय (विकेटकीपर), अब्बास अफरीदी (कप्तान) अब्दुल समद, साद मसूद, माज़ सदाकत, मुहम्मद शहजाद, शाहिद अजीज।












Click it and Unblock the Notifications