IND vs PAK: मोहम्मद शमी 3 ओवर में ही मैदान छोड़ गए, जानें क्या है इसका कारण, टीम के लिए बुरी खबर
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले में टीम इंडिया के लिए शुरुआती ओवरों में ही अच्छी खबर नहीं आई। भारतीय टीम के धांसू खिलाड़ी मोहम्मद शमी को मैदान छोड़कर जाना पड़ा। इससे टीम इंडिया के सामने गेंदबाजी की समस्या खड़ी हो गई।
टॉस हारकर फील्डिंग करने के लिए आई टीम इंडिया के लिए शमी ने पहला ओवर डाला और वह अपनी लय में ही नहीं दिखे। शमी की गेंदबाजी में कुछ असर नहीं दिखा और पहले ही ओवर में वह पांच वाइड डालते हैं। पाकिस्तानी टीम ने शुरुआती ओवरों में रन जुटाए।

शमी पांचवें ओवर में ही अपने पाँव में कुछ दिक्कत महसूस करने लगते हैं और वहां फिजियो को बुलाया जाता है। यह शमी का तीसरा ओवर था और वह किसी तरह अपना ओवर पूरा करते हैं और मैदान से बाहर चले जाते हैं। टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका था।
शमी के आउट होने पर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते हैं और बाबर आज़म को आउट कर वापस पवेलियन भेज देते हैं। पांड्या की गेंद पर बाबर आज़म विकेटों के पीछे केएल राहुल द्वारा पकड़े जाते हैं। वह 23 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर लौट जाते हैं।
IND vs PAK: चोट नहीं ज्यादा गंभीर
हालांकि शमी की चोट ज्यादा गंभीर तो नहीं होनी चाहिए। फिजियो ने शायद उनको कुछ जरूरी उपचार देने के लिए ड्रेसिंग रूम में बुलाया होगा। भारत के पास शमी और हर्षित राणा दो तेज गेंदबाज हैं। हार्दिक पांड्या भी हैं। उनके अलावा तीन स्पिनर टीम में शामिल हैं।
IND vs PAK: शमी की हुई वापसी
हालांकि बाद में मोहम्मद शमी वापस मैदान में आ गए। दसवें ओवर के दौरान वह आए। उस समय हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव दोनों छोर से गेंदबाजी कर रहे थे। हार्दिक ने विकेट लिया, तो फील्डरों के हौसले बुलंद हो गए। अक्षर पटेल ने मिडऑन से सीधा थ्रो लगाकर इमाम उल हक को वापस भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications