'फैसला हो जाएगा कि टूर्नामेंट ICC करा रहा है या BCCI', Ind-Pak मैच पर ये क्या बोल गए पूर्व पाकिस्तानी कैप्टन
Mohammad Hafeez On India vs Pakistan BCCI:पाकिस्तानी क्रिकेटर और टी-20 के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने वनडे विश्व कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पिच पर सवाल उठाया है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच में 'फैसला हो जाएगा कि टूर्नामेंट आईसीसी करा रहा है या बीसीसीआई करा रहा है।
PTV द्वारा आयोजित एक शो में बातचीत के दौरान मोहम्मद हफीज ने वर्ल्ड कप-2023 के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पिचों की आलोचना की थी। पाकिस्तान के पीटीवी पर बोलते हुए मोहम्मद हफीज ने बीसीसीआई पर निशाना साधा और कहा कि, 'सबसे पहले कल फैसला लिया जाएगा कि टूर्नामेंट आईसीसी आयोजित करा रही है या बीसीसीआई।'

मोहम्मद हफीज ने कहा कि, अगर अहमदाबाद का ट्रैक चेन्नई में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक से अलग व्यवहार करता है तो फिर सवाल उठेगा।
मोहम्मद हफीज ने कहा कि, 'देखिए, अभी तक तीन ऐसी जगह है, जहां दो-दो मैच होंगे, हैदराबाद, दिल्ली, धर्मशाला। इन तीनों जगह की पिच कंडीशन एक जैसी है। दोनों मैचों में ये पिच एक ही जैसा दिखा है। अगर कल के मैच में वही पिच बनता है, जो इंडिया और ऑस्ट्रेलिया जैसा चेन्नई में बना था तो, तब तो बात समझ में आएगी। लेकिन अगर उसमें थोड़ा सा बदलाव आ गया तो फिर आप समझ जाइएगा कि ये टूर्नामेंट कौन कर रहा है...। अगर कल (यानी आज का मैच) के पिच पर सबकुछ वैसा ही रहा तो, बात ठीक है। लेकिन उसमें थोड़ा सा भी बदलाव आ गया तो...फिर सवाल उठेगा।''
आकाश चोपड़ा ने दिया मोहम्मद हफीज को करारा जवाब
मोहम्मद हफीज के इन आरोपों पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने करारा जवाब देते हुए कहा, "भाई, चेन्नई के मैदान पर (और भारत के कई अन्य स्टेडियमों में) अब अलग-अलग मिट्टी से पिचें बनाई जाती हैं। लाल-काली और मिश्रित मिट्टी से। जैसा कि आप जानते होंगे... अलग-अलग मिट्टी से बनी पिचें अलग-अलग तरह से खेलेंगी। इसलिए, अगर पूरे विश्व कप में एक ही स्थान पर पिचों का व्यवहार बिल्कुल अलग हो तो हैरान न हों।"












Click it and Unblock the Notifications