WC 2023: बाबर आजम के बर्थडे पर होगा IND vs PAK मुकाबला, जानिए कोहली के जन्मदिन पर भारत खेलेगा कौन सा मैच

World Cup 2023 IND vs PAK: आईसीसी ने भारत में इस साल अक्टूबर में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। मुंबई में 27 जून को हुए एक कार्यक्रम के तहत यह बड़ी घोषणा की गई।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगा। दर्शकों को रोमांचित करने के लिए भारत और पाकिस्तान का मुकाबला इस बार भी पूरी तरह से तैयार है जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs PAK world cup 2023

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट ने इस मैदान पर अपने मैच कराने को लेकर ऐतराज जताया था लेकिन आईसीसी ने पीसीबी की एक नहीं सुनी और यथास्थिति बरकरार रखते हुए दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हाई वोल्टेज मुकाबला भारतीय दर्शकों के सामने परोसा है।

भारत और पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को होगा, जहां एक लाख से ज्यादा क्रिकेट प्रेमी मैदान पर टीम इंडिया के लिए चीयर्स करते हुए दिखाई देंगे। निश्चित तौर पर यह क्रिकेट के इतिहास का एक शानदार नजारा होगा। यह मुकाबला डे नाइट है, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे होगी।

मजेदार बात यह है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का जन्मदिन भी 15 अक्टूबर को ही पड़ता है। बाबर आजम 15 अक्टूबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान मुकाबले के दिन 29 साल के हो जाएंगे।

बाबर आजम की तुलना पाकिस्तान की चिर प्रतिद्वंदी टीम भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली से होती है। विराट कोहली और बाबर आजम के बीच तुलना को लेकर लंबे समय से चर्चा चली आ रही है कि दोनों में कौन बेस्ट है। मजेदार बात यह है कि विश्व कप में विराट कोहली के जन्मदिन पर भी टीम इंडिया एक मुकाबला खेल रही होगी।

विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे और उस समय टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेल रही होगी। यह मैच भी दिन-रात का होगा जो भारत के समय अनुसार दोपहर 2:00 बजे होगा। ये मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में होगा।

इस तरह से वनडे क्रिकेट के 2 सबसे बड़े बल्लेबाजों के जन्मदिन पर आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के दो अहम मुकाबले देखने के लिए मिलने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इस विश्व कप में लीग स्टेज में कुल 9 मैच खेलेगी।

लीग स्टेज में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जो राउंड रोबिन स्टेज के तहत एक दूसरे से मुकाबला करते हुए नॉकआउट में जाएंगी। लीग स्टेज की टॉप की चार टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी और फिर दो फाइनलिस्ट 19 जुलाई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोबारा 1 लाख दर्शकों के सामने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+