IND vs PAK Live Streaming: टीवी या मोबाइल? भारत-पाक महामुकाबले को कहां और कैसे देखें बिल्कुल फ्री

IND vs PAK Live Streaming: इंतजार खत्म हुआ, आज संडे है और T20 World Cup 2026 में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रहा है। आज ही जूनियर क्रिकेट में बेटियों ने पाकिस्तान को धूल चटाकर माहौल तो बना दिया है, अब बारी है सूर्या के वीरों की।

अगर आप भी इस हाई-वोल्टेज मैच की एक भी गेंद मिस नहीं करना चाहते, तो यहां जान लीजिए सारी डिटेल्स। मैच को लाइव देखने का तरीका बेहद आसान है, कोई भी इस धमाकेदार मुकाबले का आनंद उठा सकता है।

ind vs pak live streaming

कब और कहां शुरू होगा महामुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच यह टी20 वर्ल्ड कप मैच आज यानी 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में खेला जाएगा।

  • टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे।
  • पहली गेंद: ठीक रात 7:00 बजे फेंकी जाएगी।

IND vs PAK Live Streaming: मोबाइल पर फ्री कैसे देखें?

अगर आप घर से बाहर हैं या ऑफिस में फंसे हैं, तो टेंशन न लें। JioHotstar पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। खास बात यह है कि मोबाइल यूजर्स के लिए यह मैच बिल्कुल FREE (बिना किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन) देखा जा सकता है। बस ऐप डाउनलोड करें और महामुकाबले का आनंद लें।

IND vs PAK Live Streaming:टीवी पर कहां आएगा मजा?

Star Sports Network के अलग-अलग चैनल्स (Hindi, English, Tamil, Telugu, Kannada) पर आप मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप केबल या डिश का इस्तेमाल नहीं करते, तो डीडी फ्री डिश पर भी मैच का सीधा प्रसारण होगा, वहां डीडी स्पोर्ट्स पर बिना किसी शुल्क दिए मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

IND vs PAK: पिच और मौसम का हाल

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है। शुरुआती दौर में वहां पिच से तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहती है लेकिन बाद में विकेट स्लो होता चला जाता है। मौसम को लेकर खबर अच्छी नहीं है। शाम को बारिश की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+