IND vs PAK: क्या फिर से हो रहा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला? नया समीकरण आया सामने
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर धमाकेदार जीत ने सेमीफाइनल के समीकरणों को बेहद दिलचस्प बना दिया है। इस नतीजे के बाद अब एक बार फिर भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद जाग गई है।
न्यूजीलैंड की हार के बाद पाकिस्तान के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है, लेकिन रास्ता कठिन है। पाकिस्तान को ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर रहने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। पाकिस्तान को 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में न केवल जीतना होगा, बल्कि अपने नेट रन रेट (NRR) को भी सुधारना होगा।

पाक को कितने रनों से चाहिए जीत
अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे कम से कम 65 रनों से जीतना होगा। पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है, तो उसे 13 ओवर के भीतर मैच खत्म करना होगा। इससे कम होने पर पाकिस्तानी टीम नेट रन रेट के मामले में पीछे हो जाएगी।
भारत के लिए सेमीफाइनल की राह
भारत ने सुपर-8 में अब तक दो मैच खेले हैं (एक जीत, एक हार) और उनके पास 2 अंक हैं। भारत को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना होगा। दक्षिण अफ्रीका के बेहतर नेट रन रेट के कारण, भारत के अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने की संभावना सबसे अधिक है।
सेमीफाइनल में नहीं होगा भारत-पाक मैच
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, एक ग्रुप की टॉप टीम दूसरे ग्रुप की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ती है। इंग्लैंड ग्रुप 2 में टॉप पर है। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप 1 में टॉप पर रहने की प्रबल दावेदार है। भारत और पाकिस्तान दोनों के अपने-अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने के आसार हैं, इसलिए वे सेमीफाइनल में एक-दूसरे से नहीं टकराएंगे।
फाइनल में भारत-पाक की भिड़ंत का गणित
अगर ये दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीत लेती हैं, तभी फाइनल में आमना-सामना होगा। नतीजा: यदि ये दोनों टीमें अपने सेमीफाइनल जीत जाती हैं, तो 8 मार्च को कोलंबो के आर। प्रेमदासा स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान का वर्ल्ड कप फाइनल देखने को मिल सकता है। फाइनल तो दोनो टीमें सेमी\फाइनल के लिए मेहनत कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications