IND vs PAK: 'अब भारत को छोड़ना नहीं, हमें बदला लेना है', फाइनल से पहले हारिस रऊफ का वीडियो वायरल
IND vs PAK, Video Viral: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। मैच के बाद हारिस रऊफ के साथ हुआ एक छोटा सा वाकया भारत के साथ होने वाले फाइनल की पूरी कहानी बयां कर गया। मैच के बाद जैसे ही रऊफ अपने फैंस से मिलने गए, एक फैन ने उनका हाथ पकड़कर एक ही गुहार लगाई। बदला लेना है, अब इंडिया को छोड़ना नहीं है। खुदा का वास्ता!
दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल (IND vs PAK, Video Viral)
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया, जिस पर फैंस भी लगातार रिएक्शन देने का काम कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान का मैच कभी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा और इस बार एशिया कप में यह दुश्मनी और भी गहरी हो गई है। इसकी शुरुआत पहलगाम की दुखद घटना से हुई, जिसके बाद ग्रुप स्टेज के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच हाथ न मिलाने जैसी घटना ने माहौल को और गर्मा दिया।

खिलाड़ियों के बीच हुई थी तीखी बहस
भारत की आसान जीत के बाद जब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया तो पाकिस्तान ने शिकायत दर्ज कराई और टूर्नामेंट से हटने तक की धमकी दी। सुपर-4 के मुकाबले में भी तनाव कम नहीं हुआ। सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन फिर भी हार गया। इस मैच में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने अपनी हरकतों से मैदान पर माहौल को और गर्म किया, जो राजनीति से खेल में आ गई थी।
कप्तान सूर्यकुमार यादव के बयान पर बवाल
इस आग में घी डालने का काम भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया, जिन्होंने जीत के बाद कहा कि इन दोनों टीमों के बीच अब कोई प्रतिद्वंदिता नहीं है। उनका यह बयान पाकिस्तानी फैंस को चुभ गया। सोशल मीडिया पर उन्होंने पुराने रिकॉर्ड्स और जीत की यादों को शेयर किया, जब उनका पलड़ा भारी हुआ करता था। पाकिस्तानी फैंस के लिए आठ दिनों के अंदर भारत से दो बार हारना अपमानजनक था। लेकिन उससे भी ज्यादा चुभने वाली बात यह थी कि उन्हें एक प्रतिद्वंदी के रूप में महत्वहीन मान लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications