IND vs PAK: डबल धमाके के लिए हो जाइए तैयार! T20 वर्ल्ड कप में एक नहीं, दो बार होगा भारत-पाक का आमना-सामना?
IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान टक्कर को तैयार है। पहले इन दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले पर संकट के बाद मंडरा रहे थे। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि भारतीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान टीम से भिड़ने वाली है। टूर्नामेंट के मौजूदा फॉर्मेट के अनुसार गणितीय रूप से भारत और पाकिस्तान की टीमें इस वर्ल्ड कप में अधिकतम तीन बार एक-दूसरे के सामने आ सकती हैं।
ग्रुप स्टेज में 15 को होगी पहली भिड़ंत (IND vs PAK T20 World Cup 2026)
टूर्नामेंट के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार ग्रुप-ए में दोनों टीमों का आमना-सामना रविवार यानी 15 फरवरी को होना तय है। पाकिस्तान सरकार ने अपने बहिष्कार के फैसला वापस ले लिया है। लिहाजा अब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलना तय है। इस मुकाबले का इंतजार दोनों देशों का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

सुपर-8 चरण दूसरी भिड़ंत की संभावना
इस स्तर पर मुकाबले के लिए पहली शर्त यह है कि भारत और पाकिस्तान दोनों अपने ग्रुप-ए में टॉप दो स्थानों पर रहें। आमतौर पर प्री-टूर्नामेंट सीडिंग के आधार पर ए-1 और ए-2 टीमों को अलग-अलग सुपर-8 ग्रुप में रखा जाता है ताकि शुरुआती दौर का रिपीट मैच तुरंत न हो। लेकिन, यदि टूर्नामेंट के दौरान प्रदर्शन या सीडिंग में उलटफेर होता है और दोनों टीमें एक ही सुपर-8 ग्रुप में आ जाती हैं, तो नॉकआउट से पहले ही फैंस को दूसरा महा-मुकाबला देखने को मिल सकता है।
सेमीफाइनल या फाइनल में तीसरी और अंतिम भिड़ंत
यदि दोनों टीमें सुपर-8 ग्रुप पार कर लेती हैं, तो वे नॉकआउट चरण में फिर से टकरा सकती हैं। यदि दोनों टीमें अलग-अलग सुपर-8 ग्रुप में हैं और नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करती हैं तो वे सेमीफाइनल में मिल सकती हैं। यदि वे एक ही सुपर-8 ग्रुप में थीं, तो वे केवल फाइनल में ही दोबारा मिल सकती हैं। ऐसे में कम से कम दो बार इस टूर्नामेंट इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलना तो पक्का ही माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications