IND vs PAK: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ मैच में मुख्य खिलाड़ी बाहर

India vs Pakistan: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 का मैच रिजर्व डे पर शुरू हो गया। हालांकि बारिश के कारण लगातार खलल देखने को मिला लेकिन अंततः सब कुछ ठीक रहा और पूरे 50 ओवर का गेम कराने का फैसला लिया गया।

इस बीच पाकिस्तान के लिए एक बुरी खबर आई। पाकिस्तान के मुख्य तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को गेंदबाजी से बाहर होना पड़ा। मैच में वह आगे कोई गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। साइड स्ट्रेन की वजह से रऊफ बाहर हो गए।

haris rauf

किसी भी तरह की चोट से बचाने के लिए हारिस रऊफ से गेंदबाजी नहीं कराने का फैसला लिया गया है। एमआरआई स्कैन से पता चला है कि हारिस रऊफ को चोट नहीं है। उनको मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है।

रिजर्व डे से पहले दिन के खले में हारिस रऊफ ने 5 ओवरों के लिए गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने कुल 5 ओवर डाले थे और 27 रन खर्च किये। दूसरे दिन उनकी गेंदबाजी अहम थी लेकिन चोट की वजह से वह बाहर हो गए। चोट ज्यादा न बढे इस वजह से उनको गेंदबाजी से बाहर रखा गया है।

पहले दिन रोहित शर्मा और गिल ने शाहीन अफरीदी को निशाना बनाया था। दोनों ने मिलकर अफरीदी को नई गेंद के साथ धो दिया था। अफरीदी ने अपने 3 ओवरों में ही 31 रन खर्च किये थे। हालांकि बाद में उन्होंने गिल को आउट कर दिया लेकिन तब तक पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हो गई थी। बारिश के कारण मैच बाद में रोका गया और रिजर्व डे में कराने का निर्णय लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+