पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपाने को तैयार भारतीय धुरंधर, रिकॉर्ड बुमराह-सिराज से भी बेहतर
T20 World Cup 2024, Latest News: भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को टी-20 वर्ल्ड कप में एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी स्थिति को मजबूत करने की होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए इस पिच पर खेलना आसान नहीं होगा।
गेंदबाजों से होगी उम्मीद
पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह से भारतीय टीम को खासी उम्मीदें होंगी। यह दोनों ही गेंदबाज शुरुआती ओवर्स में विकेट चटकाने की कोशिश करेंगे। भारत अगर पाकिस्तान को शुरुआती ओवर्स में झटका देने में कामयाब हो जाता है तो ऐसे में पाकिस्तान के लिए मैच में वापसी करना काफी मुश्किल हो जाएगा। पाकिस्तान की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनके सलामी बल्लेबाज ही रहे हैं। इसके अलावा कप्तान बाबर आजम का विकेट भी भारत के लिए अहम होगा।

हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड शानदार
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड शानदार रहा है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज से भी अधिक विकेट हार्दिक पंड्या ने चटकाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं। टी-20 फॉर्मेट में हार्दिक पंड्या ने अब तक 11 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट किया है। 6 मैचों में हार्दिक पंड्या ने 11 विकेट लेकर पाकिस्तान में अपना खौफ फैलाने का काम किया है।
हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में भी हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। हार्दिक पड्या के अलावा अर्शदीप सिंह भी पाकिस्तान को परेशान करने में कामयाब रहे हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने अब तक तीन टी-20 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उनके नाम 6 विकेट है। अर्शदीप सिंह ने साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेला था। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने 32 रन देकर तीन विकेट झटके थे।












Click it and Unblock the Notifications