‘कोई जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता, शर्म आती है..’, Arshdeep Singh के बचाव में उतरे हरभजन

सोशल मीडिया पर युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार माना गया। दरअसल, 18वें ओवर में अर्शदीप ने एक बहुत ही आसान सा दिखने वाला कैच ड्रप किया था।

नई दिल्ली, 5 सितंबर: पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराकर एशिया कप के सुपर 4 राउंड की शुरुआत जीत के साथ की। पाक के सामने जीत के लिए 182 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने एक गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सोशल मीडिया पर युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार माना गया। दरअसल, 18वें ओवर में अर्शदीप ने एक बहुत ही आसान सा दिखने वाला कैच ड्रॉप किया था।

Recommended Video

    Asia Cup 2022:Arshdeep Singh के बचाव में दिग्गज खिलाड़ी बोले शर्म आनी चाहिए |वनइंडिया हिंदी*Cricket

    अर्शदीप से छूटा कैच

    अर्शदीप से छूटा कैच

    आखिरी 3 ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 34 रन बनाने थे। 18वां ओवर कप्तान रोहित शर्मा ने रवि बिश्नोई को सौंपा। बिश्नोई ने इससे पहले कमाल की गेंदबाजी की थी और ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने फिर विकेट का मौका बनाया। स्ट्राइक पर आसिफ अली थे.. आसिफ ने स्लॉग स्वीप किया और गेंद शॉर्ट थर्डमैन के फील्डर के पास गई, जहां अर्शदीप सिंह खड़े थे। कैच देखने को बहुत ही आसान लग रहा था, लेकिन अर्शदीप दबाव में गेंद को नहीं पकड़ पाए।

    बस फिर क्या था बन गया मजाक

    बस फिर क्या था बन गया मजाक

    अर्शदीप सिंह के कैच ड्रॉप होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पूरे गुस्से में नजर आए और मैदान पर उनके ऊपर चिल्ला भी दिए। हालांकि, इंडियन फैंस ने भी अर्शदीप को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर युवा खिलाड़ी का जमकर मजाक बनाया गया। सभी का ऐसा कहना था कि अर्शदीप के चलते टीम को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

    भज्जी ने किया सपोर्ट

    भज्जी ने किया सपोर्ट

    हालांकि, लगातार हो रही आलोचना के बीच पूर्व दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अर्शदीप सिंह का बचाव किया है। भज्जी ने युवा तेज गेंदबाज की आलोचना करने वाले फैंस की जमकर क्लास लगाई। हरभजन ने ट्वीट कर लिखा- ‘'युवा अर्शदीप की आलोचना करना बंद करें। कोई जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता। हमें अपने लड़कों पर गर्व है। पाकिस्तान ने बेहतर खेला। ऐसे लोगों पर शर्म आती है जो इस प्लेटफॉर्म पर सस्ती बातें कहकर हमारे ही लोगों को नीचा दिखाते हैं। अर्श गोल्ड की तरह है। युवाओं का आलोचना करना बंद करें।''

    आखिरी ओवर में दिखाया दम

    आखिरी ओवर में दिखाया दम

    लगातार हो रही आलोचना और जबर्दस्त दबाव के बीच अर्शदीप आखिरी ओवर डालने आए और 5वीं गेंद तक मैच को लेकर गए। अंतिम 6 गेंदों पर पाकिस्तान को जीत के लिए 7 रन की दरकार थी। आसिफ अली ने दूसरी ही गेंद पर चौका लगाकर लगभग पाकिस्तान को मुकाबला जीता दिया था, लेकिन तीसरी गेंद डॉट और फिर चौथी पर अर्शदीप ने आसिफ को LBW आउट कर मैच में फिर से जान फूंक दी। हालांकि, 5वीं गेंद पर इफ्तिखार अहमद ने दो रन भागकर पाक को मैच जीता दिया।

    कैसा रहा युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन

    कैसा रहा युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन

    मैच में अर्शदीप ने 3.5 ओवर की गेंदबाजी में 27 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। ग्रुप स्टेज में पाक के खिलाफ हुए मैच में भी 23 वर्षीय युवा पेसर ने 3.3 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। अभी तक खेले 9 T20I मैचों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने केवल 18.08 की शानदार औसत से कुल 13 विकेट चटकाए हैं। उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 3/12 का रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+