IND vs PAK Final: भारत-पाकिस्तान के फाइनल में आज कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs PAK Final Winner Prediction: एशिया कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले के साथ ही इस इवेंट का समाप्त हो जाएगा। दोनों ही टीमों के पास फाइनल मैच जीतकर टाइटल अपने नाम करने का पूरा मौका है। जीत और हार तय मैदान पर ही होगी।

टीम इंडिया ने इस एशिया कप में सभी मैचों के दौरान अपना जलवा दिखाने का काम किया है। भारतीय टीम ने एक बार भी पराजय का सामना नहीं किया है। पाकिस्तान को भी भारतीय टीम ने इस एशिया कप में दो मौकों पर हराया है। लीग चरण में पहला मुकाबला हराने के बाद पाक को सुपर 4 में भी हार का सामना करना पड़ा था।

ind vs pak final

पाकिस्तान का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। लीग स्टेज में एक मैच हारने के बाद ग्रुप स्टेज में भी एक हार मिली। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जीत मिली लेकिन प्रदर्शन उतना खास नहीं था। हेड टू हेड के आंकड़े काफी दिलचस्प दिखाई देते हैं।

IND vs PAK Head To Head

टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया है। अब तक के आंकड़ों की तरफ नजर डाली जाए, तो भारत-पाक के बीच कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में भारत ने कुल 12 बार जीत का स्वाद चखा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने महज 3 ही मैचों में जीत दर्ज की है।

IND vs PAK में कौन जीतेगा

आंकड़ों को देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि भारतीय टीम का पलड़ा इस मैच में भारी है। इस इवेंट में टीम इंडिया को कोई अन्य टीम नहीं हरा पाई। पाकिस्तान को भी भारतीय टीम ने पराजित किया था। उसे देखते हुए कह सकते हैं कि एशिया कप के फाइनल में भी भारत की जीत होगी।

पाकिस्तान का बैटिंग क्रम उतना खास नहीं कर पाया है, उसी वजह से भारत ने दो बार उनको पटखनी दी है। अगर पाकिस्तानी बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों अच्छा काम करते हैं, तो टीम इंडिया के लिए काम मुश्किल हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+