IND vs PAK: क्या फिर होगी भारत-पाक भिड़ंत? एशिया कप 2025 में टक्कर! रिपोर्ट आई सामने

IND vs PAK: एशिया कप 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्तों को खत्म करने की मांग उठी थी। लेकिन इन मांगों के बावजूद अब दोनों देशों के बीच फिर से टकराव तय माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 में आमने-सामने खेलती नजर आएंगी।

10 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट (IND vs PAK)

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को अब पूरा भरोसा है कि एशिया कप अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगा और इसका पहला मैच 10 सितंबर को खेला जा सकता है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा और इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें शामिल होंगी। पहले इस टूर्नामेंट के होने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था।

IND vs PAK 1

यूएई में हो सकता है टूर्नामेंट

हालांकि एशिया कप 2025 का आधिकारिक मेजबान भारत है, लेकिन BCCI और PCB के बीच पहले से यह सहमति बनी हुई है कि टूर्नामेंट या तो न्यूट्रल वेन्यू पर होगा या हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। ऐसे में संभावना है कि यूएई में इस बार भी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, भारतीय क्रिकेट फैंस पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के मुकाबले के होने का विरोध किया था।

गौतम गंभीर ने किया था विरोध

टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के संबंध खत्म करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद बंद नहीं होता, तब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कोई खेल, फिल्म या सांस्कृतिक आदान-प्रदान नहीं होना चाहिए। हमारे नागरिकों और सैनिकों की जान सबसे पहले है।

राजस्व का बड़ा स्रोत है भारत-पाक मैच

हालांकि, एशिया कप जैसे टूर्नामेंटों में भारत-पाकिस्तान मुकाबला न सिर्फ रोमांचक होता है बल्कि यह करोड़ों दर्शकों की नजरों का केंद्र भी रहता है। यही कारण है कि ऐसे मैचों से भारी मात्रा में राजस्व भी अर्जित होता है। एशिया कप के बाद भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें भी 5 अक्टूबर को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी, जो भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+