Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs PAK: दीपक हुड्डा ने खेला अनोखा शॉट, एक्सपर्ट बोले पहली बार देखा, मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में दीपक हुड्डा को खेलने का मौका मिला। पिछले कुछ समय से दीपक हुड्डा बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर लगातार चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाबी हासिल की है।

नई दिल्ली, 4 सितंबर। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में दीपक हुड्डा को खेलने का मौका मिला। पिछले कुछ समय से दीपक हुड्डा बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर लगातार चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन इसके बावजूद भी वह सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।

 deepak hooda

अनोखे शॉट की वजह से हो रहे हैं ट्रेंड

अच्छी शुरुआता के बाद भारतीय बल्लेबाजी पर पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मिडल ओवर में ब्रेक लगाने की कोशिश की। ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद सबकी नजरें दीपक हुड्डा पर टिकी हुई थी। दीपक हुड्डा ने 14 गेंदों में 16 रन बनाकर अहम योगदान दिया। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक अजीब शॉट खेला जिसे देखकर नॉन-स्ट्राइक पर खड़े विराट कोहली भी हैरान रह गए।

वायरल हो रही है दीपक हुड्डा की तस्वीर

इस शॉट को लगाने के साथ ही दीपक हुड्डा की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शॉट लगाने के लिए दीपक एक अलग ही तरह के पोज में चले गए थे, जिसे मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर डांसिंग स्टेप्स भी कहा जा रहा है। हुड्डा के अलावा कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने एशिया कप में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 36 गेंदों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 32वां अर्धशतक लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

भारत के लिए लकी हैं दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा ने इस साल फरवरी में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया और इसके बाद से ही वह लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं। दीपक हुड्डा को जब भी टीम के लिए खेलने का मौका मिला है तो उन्होंने वहां अपना बेस्ट प्रदर्शन देने की कोशिश की है। हुड्डा अपने डेब्यू के बाद से भारतीय टीम के लिए बेहद लकी रहे हैं। हुड्डा के टीम में शामिल होते हुए भारत अब तक कोई भी टी-20 मुकाबला नहीं हारा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+