IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे

एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

नई दिल्ली, 25 अगस्त: एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस हाई वोल्टेज मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। कोहली इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ एक अच्छी पारी खेलकर लय में आना चाहेंगे। आइए जानते हैं भारत के पहले मैच में कोहली क्या-क्या रिकॉर्ड्स बना सकते हैं।

दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे

दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे

इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहला मैच दुबई में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल विराट कोहली ने अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वह अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। ऐसे में वह 100 टी20I खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बना जाएंगे। इससे पहले रोहित शर्मा ने 132 टी20I खेले हैं।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय विराट

ऐसा करने वाले पहले भारतीय विराट

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। इस मैच के साथ ही विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) में 100 मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। विराट से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक मुकाबले खेले हैं। टेलर ने अपने करियर में 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वहीं विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक 102 टेस्ट, 262 वनडे और 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

संगाकारा की बराबरी कर सकते हैं

संगाकारा की बराबरी कर सकते हैं

विराट कोहली ने बीते करीब तीन सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। उन्होंने आखिरी बार वनडे में 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं 22 नवंबर 2019 को कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक लगाया था। इस मैच में विराट ने 136 रन की पारी खेली थी। ऐसे में अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाते हैं तो श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा की बराबरी कर लेंगे। संगाकारा ने एशिया कप में 4 शतक लगाए हैं वहीं विराट ने 3 सेंचुरी जड़ी हैं।

एशिया कप में सर्वाधिक शतक

  • सनथ जयसूर्या: 6 शतक
  • कुमार संगाकारा: 4 शतक
  • विराट कोहली: 3 शतक
  • शोएब मलिक: 3 शतक
  • लाहिरु थिरिमाने: 2 शतक
  • शिखर धवन: 2 शतक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+