IND vs PAK: पाकिस्तान से मैच जीतने के बाद श्रेयस की इस खूबसूरत हसीना संग वायरल हुई तस्वीर,जानिए कौन है ये?

IND vs PAK, Champions Trophy 2025:चैम्पियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर जहां एक और सेमीफाइनल में जगह बनाई वहीं दूसरी ओर इंडिंयस फैंस को झूमने पर भी मजबूर कर दिया है। चारों ओर केवल टीम इंडिया की ही तारीफ हो रही है।

हालांकि इस मैच के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने ना केवल दुबई में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई बल्कि अपना 51वां वनडे शतक भी पूरा किया। उस दिन मैच में उनका दमदार ढंग से साथ दिया भारत के स्टार प्लेयर श्रेयस अय्यर ने, जिन्होंने इस मैच में 67 गेंद में 56 रन बनाकर लोगों का दिल जीत लिया।

IND vs PAK

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने कहा कि 'उनका पाकिस्तान के खिलाफ ये तीसरा मैच था और ये जीत बेहद स्वीट है क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर बाहरी दवाब भी काफी ज्यादा होता है।' उन्होंने कोहली और टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि 'इसमे कोई शक नहीं कि इस मैच का प्रेशर दोनों टीमों पर था लेकिन कोहली ने कमाल कर दिया।'

'श्रेयस अय्यर की इस खूबसूरत हसीना संग वायरल हुई तस्वीर' (IND vs PAK)

श्रेयस अय्यर तो पीसी के बाद अगले मैच की तैयारी में लग गए लेकिन इसी बीच उनकी एक तस्वीर एक खूबसूरत हसीना संग वायरल हो गई जिसे कि कुछ लोगों ने उनकी प्रेमिका तक बता दिया तो कुछ लोग उसे 'मिस्ट्री गर्ल' कहने लग गए। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका काट दिया है।

वायरल तस्वीर पिछले आईपीएल सीजन की है (IND vs PAK)

हालांकि वायरल तस्वीर लेटेस्ट मैच की नहीं है बल्कि पिछले आईपीएल सीजन की है और इस तस्वीर में दिखने वाली खूबसूरत हसीना और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया की बहुत बड़ी फैन वाजमा अयूबी़ की है, जो कि अफगानी हैं। उन्होंने पिछले साल मई 2024 में श्रेयस के साथ ये तस्वीर क्लिक की थी और अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट भी किया था।

खूबसूरती की मल्लिका वाजमा अयूबी़ क्रिकेट की दीवानी हैं (IND vs PAK)

आपको बता दें कि बेइंतहा खूबसूरती की मल्लिका वाजमा अयूबी़ क्रिकेट की दीवानी हैं और एक बिजनेसवूमन हैं, वो इंडिया को अपना दूसरा घर बताती हैं और हमेशा भारत के लिए चीयर करती नजर आती हैं। अपनी सुंदरता की वजह से वो सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं।

'ऋषभ पंत और शुभमन गिल की भी बहुत बड़ी फैन हैं'

वो दुबई में रहती हैं, पहली बार साल 2022 में वो आईपीएल मैचों के दौरान चर्चा में आई थीं, उस वक्त उनके कई वीडियो वायरल हुए थे,माना जाता है कि वो टीम इंडिया के साथ-साथ ऋषभ पंत और शुभमन गिल की भी बहुत बड़ी फैन हैं।

अय्यर 67 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के जड़े (IND vs PAK)

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के साथ 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की, उन्होंने 67 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के जड़े। तमिल और तुलु परिवार में जन्मे श्रेयस मूलरूप से मुंबई के रहने वाले हैं और अपनी खास स्टाइल के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं।

श्रेयस ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे खेला था (IND vs PAK)

श्रेयस ने नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद दिसंबर 2017 में, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे खेला था। नवंबर 2021 में, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने पहले मैच में ही उन्होंने शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक बनाकर नया इतिहास रचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+